भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सदस्यता अभियान के लिए पंचकूला में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को कमजोर करने का काम करती रही है। जनता को भ्रमित कर अफवाहें फैलाने का काम कांग्रेस अभी भी कर रही है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के ईवीएम में गड़बड़ी के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उदयभान चुनाव हारे हैं, इसलिए टिप्पणी तो नहीं करूंगा, लेकिन सलाह जरूर दूंगा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अच्छे डाक्टर से दिमाग का इलाज कराना चाहिए। कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 37 सीटें जीती, लेकिन अभी तक मतदाताओं का आभार तक नहीं जताया।
एक-एक कार्यकर्ता 10 परिवारों को पार्टी से जोड़ेंगे
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा विधायकों और चुनाव में शामिल नेता तथा उन्होंने खुद प्रदेश की 2 करोड़ 80 लाख जनता का सरकार बनाने पर आभार जताया है। गुरुवार को पंचकूला में संगठन पर्व सदस्यता अभियान के निमित्त प्रवास पर पहुंचे पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में 23 औऱ 24 नवम्बर को तीव्र गति से विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत 2 दिन में 20 लाख से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। एक-एक कार्यकर्ता 10 परिवारों को पार्टी से जोड़ेंगे। अभियान के तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ता काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह एक और अभियान चलाकर 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
जन आशीर्वाद से भाजपा नगर निकाय चुनाव भी जीतेगी
नगर निकाय चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत संगठन को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सक्रिय सदस्य बनाने लिए एक टीम का गठन किया गया हैं और इस टीम में शंकर धूपड़ औऱ प्रतिभा सुमन समेत पांच नेताओं को शामिल किया गया है।
बड़ौली ने कहा कि नगर निकाय चुनाव होंगे तब संगठन की ताकत और जन आशीर्वाद से भाजपा नगर निकाय चुनाव भी जीतेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि 2025 तक हर व्यक्ति के सिर पर छत होनी चाहिए। भाजपा सरकार गरीब लोगों को मकान और प्लॉट देने का काम कर रही है। कालोनियों के नियमितीकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में आने वाली सभी कालोनियों को मान्यता दी जा रही है। अगर कुछ कालोनियों में त्रुटि है तो उसे भी दूर कर नियमित करा जा रहा है। नायब सरकार लगातार कालोनियों को नियमित कर रही है।
किसी भी समस्या का समाधान सिर्फ बातचीत है
हरियाणा की नई विधानसभा बनाने के बारे में उन्होंने कहा कि पंजाब को बड़े भाई की भूमिका निभानी चाहिए और लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। वर्तमान विधानसभा में विधायकों के लिए समुचित व्यवस्थाएं नहीं है, इसलिए हरियाणा अलग से अपनी विधानसभा का निर्माण कराएगा।
नई विधान सभा बनाने पर हो रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान सिर्फ बातचीत है। विधानसभा चुनाव में भितरघात होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपनी राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करने के लिए जो कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों में चले गए थे, दूसरी पार्टियों के लोग भी भाजपा में शामिल हुए हैं। जिन कार्यकर्ताओं ने भीतरघात की है उनके खिलाफ 100 प्रतिशत कार्रवाई होगी।
कांग्रेस के लोग अपनी ही बातों पर नहीं ठहरते
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ईवीएम का ही राग अलाप रही है। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि जिन विधानसभाओं से कांग्रेस के 37 विधायक जीतकर आए हैं क्या वहां ईवीएम ठीक थी या फिर खराब थी, इसका जवाब दें? उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है, कांग्रेस नेताओं ने सार्वजनिक मंचों से संविधान हाथ में लेकर भ्रम फैलाया कि भाजपा आरक्षण खत्म कर देगी, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुद अमेरिका में मीडिया के सामने एससी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म करने की बात कही थी। कांग्रेस ने कभी भी राहुल गांधी के बयानों का खंडन भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग अपनी ही बातों पर नहीं ठहरते।
सदस्तया अभियान कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक वरूण श्योराण, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक शक्ति रानी शर्मा, महापौर कुलभूषण गोयल, नगरपरिषद चेयरमैन कृष्ण लांबा, एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार बाल्मिकी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग, जिला सह संयोजक विशाल सेठ, सह संयोजक सुनील धीमान, जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक, हरेंद्र मलिक, जिला महामंत्री परमजीत कौर, विरेंद्र राणा, आदि मौजूद रहे।
related
सांसद सैलजा ने दिशा बैठक में पत्र के माध्यम से उठाए क्षेत्रीय विकास के मुद्दे
हरियाणा में किसानों पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, प्रदेश के 25,67,467 किसानों पर कुल 60,816 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया
हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सैलजा ने जताई चिंता, बोलीं- केंद्र पर केवल 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ से अधिक का नया कर्ज बढ़ा
Latest stories
हरियाणा की बेटी दिव्या ने दिल्ली के 'भारत मंडपम' में गाड़े सफलता के झंडे: यूथ पार्लियामेंट में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
सदन में 'भालू' पर छिड़ी बहस : सीएम ने कांग्रेस विधायक को कहा ‘भालू, तो भड़के हुड्डा, गरमाया माहौल!
अवैध रूप से रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर ही मौत