हरियाणा में इन दिनों नशा तस्करी करने वाले और नशे के आदी मामलों के केस बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में भिवानी में पुलिस की स्पेशल डॉग स्क्वायड टीम ने नशीले पदार्थ की तस्करी पर रोक लगाने के लिए शहर की स्लम बस्तियों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस के स्पेशल खोजी कुत्तों ने सुल्फा, गांजा, स्मैक, हैरोइन व अब शराब की तलाश की, पुलिस के इस बड़े एक्शन से आज नशा तस्करों में हड़कंप मचा गया है।
स्पेशल डॉग स्क्वाड टीम गठित
उल्लेखनीय है कि नशीले पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल के आदेश पर स्पेशल डॉग स्क्वाड टीम गठित की गई। इस टीम ने जैन चौक चौकी इंचार्ज दशरथ के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया। डॉग स्क्वाड ब्लैक कमांडो के दो दर्जन जवानों ने शहर के दादरी गेट ,ढाणा रोड, पीपली वाली जोहड़ी में सर्च अभियान की शुरुआत की। पुलिस की टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों के घरों में डॉग स्क्वॉड के साथ तलाशी ली। यह डॉग स्क्वायड मादक पदार्थ तलाशने में माहिर हैं। टीम द्वारा करीब 2 घंटे तक इस एरिया में आधा दर्जन घरों की तलाशी ली गई।
लगातार नशा तस्करों के यहां रेड की जा रही
वहीं जानकारी देते हुए जैन चौक चौकी पुलिस प्रभारी दशरथ ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान उन्हें किसी तरह का नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं, ताकि नशा तस्करी पर रोक लगाई जा सके।उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों के घरों एवं सुनसान एरिया में नशीले पदार्थ की तलाश की खोजी कुत्तों ने सुल्फा, गांजा व स्मैक व हेरोइन की तलाश की। मगर पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। चौकी इंचार्ज दशरथ ने बताया कि नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार नशा तस्करों के यहां रेड की जा रही है। यह सर्च अभियान भी नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए जारी रहेगी।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक