हरियाणा में बढ़ते नशों के मामलों से हरियाणा की स्थति को काफी खराब होती जा रही है। हरियाणा के युवा न केवल नशे के आदी होते जा रहे हैं, बल्कि नशा तस्करी के धंधे में भी लिप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में अब हरियाणा सरकार भी कड़ा रुख अपनाते हुए एक्शन मोड में आ गई है। बढ़ते नशे को लेकर अब सीएम सैनी ने संज्ञान लेते हुए नशा तस्करी और कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। केवल इतना ही नहीं इसी बीच सीएम नायब सैनी ने पुलिस कर्मियों और पंचायतों को भी बड़ी खुशखबरी दे दी है, ताकि वो शिद्दत से इस काम को अंजाम दें।
पुलिसकर्मियों और पंचायत को करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रदेश में राज्य में नशा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए हर संभव कोशिश करें। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों निर्देश दिए कि जो भी कदम उठाना पड़े, वो उठाएं। इसमें कोई भी कोताही न बरती जाए। उन्होंने राज्य के लोगों से भी अपील की कि अब इस समस्या को खत्म करने के लिए उन्हें भी आगे आना होगा और सरकार का सहयोग करना होगा। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने नशे के खिलाफ अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल से सम्मानित करने और गांव को नशा मुक्त करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहन देने की घोषणा की।
नशा तस्करी की सूचना के लिए पोर्टल बनाने के आदेश
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आबकारी एवं कराधान विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य में नशा तस्करी को रोकने के लिए विभाग के अधिकारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व पुलिस के साथ समन्वय बनाते हुए काम करें, ताकि नशे की समस्या पर मजबूती से प्रहार किया जा सके। सीएम ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से कहा कि टैक्स चोरी और नकली शराब के मामलों में कार्रवाई के दौरान यदि उन्हें मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना या नशा मिलता है तो पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करें। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक ऐसा पोर्टल तैयार किया जाए, जिस पर कोई भी नशा तस्करी की सूचना दे सके। सरकार सूचना देने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत करेगी और उसकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी।
बच्चों व किशोरों के लिए अलग से नशा मुक्ति केंद्र बनाएं
नकली शराब बनाने और इसकी तस्करी में संलिप्त लोगों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया जाए। ऐसे लोगों की काली कमाई से अर्जित की गई संपत्तियों को भी अटैच किया जाए। वहीं मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग व समाज कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह नशे में फंस रहे बच्चों व किशोरों के लिए अलग से नशा मुक्ति केंद्र बनाएं। कहा कि एनडीपीएस मामलों से निपटने वाले पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहने चाहिए।
केमिस्ट शॉप पर कैमरे लगाने और जंगली भांग नष्ट करने के आदेश
सरकार ने केमिस्ट शॉप में हाईटेक व नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश भी दिए। यदि कोई भी ऐसा केमिस्ट शॉप मिलता है, जिस पर सीसीटीवी नहीं लगा है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से जंगली भांग के पौधों को उखाड़ने और नष्ट करने के भी आदेश दिए। साथ ही सभी उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को नए सिरे से इस दिशा में मजबूती के साथ अभियान चलाने और उसके फोटोग्राफिक साक्ष्यों के साथ विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
related
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
ग्रीन पानीपत मिशन को नई उड़ान, 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, मंत्री विपुल गोयल बोले- उद्योगपति आय का 2 % पर्यावरण संरक्षण पर करें खर्च
मुख्यमंत्री से रूस के राजदूत ने की मुलाकात : आईटी, ऑटोमोबाइल, एग्रो-प्रोसेंसिंग और तकनीकी सहयोग पर दिया जोर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक