loader
The Haryana Story | पलवल की दीवारों पर उकेरी जाएंगी तस्वीरें, जो कराएंगी ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू

पलवल की दीवारों पर उकेरी जाएंगी तस्वीरें, जो कराएंगी ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू

पलवल के सौंदर्यीकरण का अभियान शुरू, अंडरपास और चौक चौराहे को महान व्यक्तियों के चित्रों से सजाया जाएगा

प्रतीकात्मक तस्वीर

पलवल नगर परिषद ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत शहर के अंडरपास और चौक चौराहा को ऐतिहासिक धरोहरों और महान व्यक्तियों के चित्रों से सजाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य न केवल पलवल की सुंदरता बढ़ाना है, बल्कि इसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से पहचान दिलाना भी है।

पुराने विज्ञापनों और प्रचार सामग्री को हटाने का भी काम तेजी पर 

अभियान की शुरुआत आगरा चौक के पास दीवारों पर दिल्ली के प्रसिद्ध लाल किले की सुंदर चित्रकारी से हुई है। दीवारों को पहले साफ किया जा रहा है और गंदी दीवारों पर पेंट किया जा रहा है। इसके बाद भव्य चित्रकारी का काम किया जा रहा है। शहर के अंडरपास पर लगे पुराने विज्ञापनों और प्रचार सामग्री को हटाने का भी काम तेजी से चल रहा है। नगर परिषद के कर्मचारियों ने दीवारों को साफ करना शुरू कर दिया है और दीवारों पर गंदगी को हटाने के बाद उन्हें पेट कर चमकता जा रहा है। इसके बाद ऐतिहासिक चित्रकारी का कार्य तेजी से शुरू किया गया। दीवारों पर बनाई जा रही कलाकृतियां न केवल देखने में आकर्षक हैं, बल्कि शहर के ऐतिहासिक गौरव को भी उजागर करती हैं।

इस पहल से शहर की खूबसूरती बढ़ेगी

इसके साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर ऐतिहासिक धरोहरों जैसे लाल किला, गेटवे ऑफ इंडिया, अन्य प्रसिद्ध इमारतें और महान व्यक्तियों के चित्र भी बनाए जाएंगे। यह पहल केवल हमारी पीढ़ी के लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायक है। इस पहल से शहर की खूबसूरती बढ़ेगी। वहीं हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम की माने तो उनका मुख्य उद्देश्य पलवल शहर को साफ और स्वच्छ बनाना है जिसका कार्य तेजी से चल रहा है और उनके द्वारा पलवल शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

यह शहर में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा

हरियाणा के पलवल में नगर परिषद ने शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी अभियान शुरू किया है। इस पहल के अंतर्गत शहर की दीवारों, अंडरपास, और चौक-चौराहों को ऐतिहासिक धरोहरों और महान व्यक्तियों के चित्रों से सजाया जाएगा। यह अभियान न केवल शहर की खूबसूरती को निखरेगा, बल्कि पलवल को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान भी प्रदान करेगा। यह पहल केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी। इन चित्रों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपने इतिहास और महान व्यक्तित्वों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। साथ ही यह शहर में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। 

खेल मंत्री ने की सराहना 

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। नगर परिषद और प्रशासन इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। मंत्री ने जनता से भी अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग दें और अपने शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखें। 

जल्द ही सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा

पूरा चेयरमैन वहीं इस बारे में इस बारे में नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल का कहना है कि नगर परिषद की हद में आने वाले फ्लाईओवर की दीवारों पर म्यूरल आर्ट के तहत सुंदर और रंग-बिरंगी चित्रकारिता कराई जा रही हैं। योजना पर काम करना शुरू कर दिया है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए हजारों नई लाइट लगवाई जाएंगी, जिससे पलवल शहर की सुंदरता में चार चांद लग सके।

Join The Conversation Opens in a new tab
×