हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) करनाल की टीम ने सोनीपत के थाना बरोदा में तैनात एस.आई. राजकुमार को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजेंद्र, निवासी गांव भावड, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत ने ए.सी.बी. करनाल में शिकायत दर्ज कराई थी कि एस.आई. राजकुमार ने उसके भाई और भतीजों की जमानत करवाने तथा उसकी भांजी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बदले ₹20,000 की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 28 सितंबर 2024 को उसकी भांजी के साथ गांव के एक युवक आतिश ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले को लेकर 30 सितंबर 2024 को दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद शिकायतकर्ता के भाई जोगेंद्र, विनोद और भतीजे सौरभ व रमन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत की पुष्टि के बाद ए.सी.बी. करनाल की टीम ने 3 फरवरी 2025 को जाल बिछाया और थाना बरोदा परिसर में ही एस.आई. राजकुमार को रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इस पूरी कार्रवाई को गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया गया। गिरफ्तार अधिकारी के खिलाफ थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज कर लिया गया है। ए.सी.बी. अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान