हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को नरवाना विधानसभा के गांव धनौरी में प्रजापति ब्रह्माकुमारी धनौरी द्वारा त्रिमूर्ति शिव जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने प्रभु मिलन भवन का उद्घाटन किया और जानकारी हासिल की।
स्वयं को जानो और परमात्मा से जुड़ो
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि स्वयं को जानो और परमात्मा से जुड़ो। इस तरह के कार्यक्रम हमें परमात्मा से सीधे जोड़ने का काम करते हैं। यह हमारा सर्वोच्च मार्ग दर्शक है। शुद्ध और सकारात्मक विचारों से ही जीवन में शांति और आनंद प्राप्त होता है। मानवता की सेवा और आध्यात्मिक जागरूकता हम सबका कर्तव्य है।
प्रेम, करूणा और सहयोग का भाव रखना चाहिए
उन्होंने कहा कि हमारे मोक्ष के देवता भोले बाबा हैं तथा कर्म योगी भगवान श्रीकृष्ण है। भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि कर्म करो फल की इच्छा मत करो। शिव बाबा कहते हैं कि पूरे जीवन कर्म करो और मैं आपको मोक्ष के रास्ते पर ले जाऊंगा। यदि मोक्ष मिल जाए तो इससे बड़ी कोई बात ही नहीं है। ऐसे कार्यक्रम में रहकर हमारे मन और आत्मा को शांति मिलती है और सद्मार्ग की तरफ रास्ता प्राप्त होता है। नकारात्मकता से बचने के लिए सकारात्मक चिंतन हमें करना चाहिए। प्रेम, करूणा और सहयोग का भाव रखना चाहिए।
पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। लोगों को स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, परिवहन सुविधा, सामुदायिक भवन व अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस मौके पर रानी दीदी, सुषमा, लक्ष्मी, आदि मौजूद रहे।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान