हरियाणा के बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 में एक घर के अंदर अचानक तेज ब्लास्ट हो गया, जिसकी वजह से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मकान में एक के बाद एक दो धमाके हुए। धमाके इतने तेज थे कि घर के अंदर लगी फर्श की टाइल तक फट गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया और आग पर काबू पाने के बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घर में चार लोगों के शव पड़े हुए
जानकारी मुताबिक बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 स्थित मकान नंबर 312 में शाम 7:30 के समय अचानक धमाका हुआ और उसके बाद घर के अंदर आग लग गई। एक धमाके के कुछ मिनट बाद ही घर के अंदर दूसरा धमाका सुनाई दिया, जो बेहद खतरनाक था। जिसने आग को और भी भड़का दिया। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने में गेट को धक्का देकर तोड़ने का प्रयास किया। बाद में अंदर के दरवाजे को तोड़ा गया।
इसके बाद एक व्यक्ति को घर से बाहर निकाला गया। घर के अंदर चारों तरफ धुआं होने और भयंकर आग होने के कारण फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने जब आग पर पूरी तरह से काबू पाया, तो पता चला कि घर में चार लोगों के शव पड़े हुए हैं। जिनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।
आखिर घर के अंदर इतनी खतरनाक ब्लास्ट कैसे हुए ?
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। देखना होगा कि पुलिस इस मामले को कब तक सुलझा पाने में कामयाब हो पाती है। हालांकि बहादुरगढ़ पुलिस अब तक यह नहीं पता लगा पाई है कि आखिर घर के अंदर इतनी खतरनाक ब्लास्ट कैसे हुए। बैलिस्टिक इन्वेस्टिगेशन टीम और फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि आखिर घर में आग कैसे लगी और धमाकों की असली वजह क्या है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवाया
बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि हरपाल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ इस मकान में 7 महीने पहले किराए पर रहने के लिए आया था। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि यह ब्लास्ट कुछ अन्य ज्वलनशील पदार्थ के कारण भी हो सकता है इसलिए फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ बैलिस्टिक इन्वेस्टिगेशन टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि घर के अंदर रख एलपीजी सिलेंडर सही सलामत रखे हुए हैं। हालांकि ए.सी. की इंडोर यूनिट को आग की वजह से नुकसान पहुंचा है।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान