जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने कायराना हरकत करते हुए 26 पर्यटकों पर गोली चला दी, जिससे उनकी जान चली गई। मृतक पर्यटकों में 2 विदेशी भी शामिल हैं। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसारन घाटी में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने एक टूरिस्ट से नाम पूछा, फिर उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद दूसरे पर्यटकों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए-तैयबा ने ली है।
सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर लिया
प्रशासन ने आतंकी हमले में एक मौत की बात कही थी, लेकिन करीब 4 घंटे बाद न्यूज एजेंसी ने 26 मौतों की जानकारी दी। घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर लिया है। हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है। पीएम मोदी ने हमले की निंदा करते हुए दुख जताया है। यह आतंकी हमला बायसरन घास के मैदानों के पास हुआ। पुलवामा के बाद यह दूसरा बड़ा आतंकी हमला है।
महिला ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद की गुहार लगाई
हमले की जानकारी सबसे पहले एक महिला ने दी जो कि इस हमले में जीवित बची थी। महिला ने बताया कि मेरे पति के सिर में गोली लगी है और बाकि कई लोग घायल हैं। महिला ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद की गुहार लगाई। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीमें क्षेत्र में भेजी गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की आवाजें सुनते ही सुरक्षाबलों को बायसरन क्षेत्र में भेजा गया, जो एक नॉन-मोटरेबल इलाका है।
अचानक खुशियां मातम में बदल गई
वहीं जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले में करनाल के सेक्टर 7 के रहने वाले विनय नरवाल की भी मौत हुई है। विनय की अभी कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी और 19 अप्रैल को रिसेप्शन पार्टी हुई थी। कल ये नवविवाहित जोड़ा घूमने के लिए कश्मीर निकले थे। आतंकियों ने विनय के साथ कई लोगों को अपनी गोली का निशाना बनाया। विनय नरवाल की शादी कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी और अभी परिवार में खुशियों का माहौल था कि अचानक खुशियां मातम में बदल गई।
विनय नरवाल मूल रूप से भूसली गांव के रहने वाले
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कोच्चि में तैनात भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, जिनकी उम्र 28 वर्ष के करीब थी जो छुट्टी पर थे, जिनकी आतंकी हमले में मौत हो गई। विनय नरवाल मूल रूप से भूसली गांव के रहने वाले हैं, लेकिन अब वो सेक्टर 7 करनाल में अपने परिवार के साथ रहते थे। घर में माता-पिता और एक बहन है। पड़ोसियों से बताया कि 16 अप्रैल को ही उनकी शादी हुई थी और 19 अप्रैल को उनकी शादी का रिसेप्शन था, घूमने के लिए वह जम्मू कश्मीर गए थे, उनकी पत्नी का नाम हिमांशी है जो गुरुग्राम की रहने वाली है।
आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाही होनी चाहिए
ग्रामीणों ने कहा आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाही होनी चाहिए। ग्रामीणों ने कहा ऐसे अगर आतंकियों को छोड़ेंगे तो इस तरह के हमले फिर दोबारा होते रहेंगे। ऐसे आतंकियों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की जाए। करनाल के भुसली गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह ने बताया कुछ ही देर पहले उनको मधुबन थाना और एसपी ऑफिस से फोन आया था उन्होंने जानकारी ली कि आपके गांव का विनय नरवाल नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात था, हमने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने हमें जानकारी दी जम्मू कश्मीर के पहलगाम में दुखदाई घटना हो गई है जिसमें विनय की गोली मारकर आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी गई है।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक