फरीदाबाद में आज कैबिनेट विपुल गोयल ने जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ किया। बता दें कि आज कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन भी है लेकिन उन्होंने आज अपना जन्मदिन नहीं मनाया। इस मौके पर हरियाणा के राज्य मंत्री राजेश नागर ने भी इस हवन यज्ञ में आहुति डालकर आतंकी हमले में मारे गए देश के लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बता दें कि मौके पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों ने मिलकर इस हवन यज्ञ में आहुति डाली।
आतंकियों और उनके आकाओं को किस प्रकार से जवाब देना है
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मीडिया से बात करते हुए कहा की पहलगाम में निहत्थे और निर्दोष लोगों की आतंकियों जिस प्रकार से धर्म पूछ कर गोली मारकर हत्या की, इसकी जितनी भी कड़ी निंदा की जाए उतना कम है। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद हमारे देश से गृहमंत्री अमित शाह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे थे और देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपना विदेशी दौरा बीच में ही छोड़ कर भारत वापस लौट आए थे और आते ही एक सर्वदलीय बैठक की और आतंकियों और उनके आकाओं को किस प्रकार से जवाब देना है इस पर बात विमर्श किया गया तुरंत प्रभाव से पाकिस्तान जाने वाली नदी का पानी रोक दिया गया।
भारत सरकार आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवार के साथ खड़ी
अभी तो यह ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है, इस हमले के बाद भारत सरकार ईंट का जवाब पत्थर से देगी वहीं उन्होंने कहा कि आज उनका जन्मदिन था अपने जन्मदिन को हर वर्ष लोगों के बीच में रहकर बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया और हवन यज्ञ करके हमले में मारे गए देश के लोगों की आत्मा के शांति के लिए आहुति दी है पूरा देश और भारत सरकार आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवार के साथ खड़ी है।
मंत्री नागर ने पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए इस कारण कृत्य की कड़ी निंदा की
वहीं इस मौके पर राज्य मंत्री फैसला करने कहा की वह पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए इस कारण कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। प्रदेश सरकार और देश की सरकार मृतक और घायल परिवार के साथ खड़ी है। जल्दी हमारी सरकार उन आतंकियों और उनके आकाओं को ऐसा सबक सिखाएगी जिसे देखकर उनकी आने वाली कई पुश्तें ऐसा कदम उठाने से पहले सो बात सोचेंगी।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक