हरियाणा के यमुनानगर के बुडिया थाना क्षेत्र में एक पति ने पत्नी के अवैध संबंधों के शक में घिनौनी साजिश के तहत अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद विदेश भागने की फ़िराक में था, लेकिन पुलिस को हत्याकांड की भनक लगते ही पति की संलिप्तता पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पति ने अपने भाई के साथ मिलकर अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी को मार कर उसके चेहरे को केमिकल डालकर जलाने का प्रयास किया। अब भाई दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला यमुनानगर के बुढ़िया थाना का है।
क्या है मामला
जानकारी मुताबिक यमुनानगर के थाना बुडिया व क्राइम ब्रांच -2 की टीम ने सयुंक्त कार्यवाही रूप से कार्रवाई करते हुए गांव बुडिया के पास खेतों में अज्ञात महिला की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी पति वा देवर को गिरफतार किया है। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए डीएसपी राजीव मिगलानी ने बताया कि 30 अप्रैल को बुडिया के पास खेतों में एक अज्ञात महिला के क्षप्त विक्षप्त हालत में शव मिला था।
मृतका की पहचान और हत्यारोपियों को की धरपकड़ के लिए पुलिस के प्रयास जारी थे। थाना बुडिया प्रभारी और क्राइम ब्रांच-2 यमुनानगर की सयुंक्त टीम ने प्रभावी कारवाई करते हुए मृतक महिला की पहचान गुलशन पत्नी शमीम वासी गांव नागल थाना नागल जिला सहारनपुर के रूप में की है।
पत्नी की हत्या के बाद सउदी अरब भागने की फिराक में था पति शमीम
थाना बुडिया प्रभारी वा क्राइम ब्रांच -2 की सयुंक्त टीम ने मृतक महिला गुलशन की हत्या के आरोप में उसके पति शमीम वा देवर सगीर नसीम वासी गांव नागल थाना नागल जिला सहारनपुर को गिरफतार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान मृतका गुलशन की हत्या के कारण और हत्या में प्रयोग किए हत्याकाण्ड बारे गहनता से पूछताछ की जायेगी और हत्या में प्रयोग किये गये हथियार बरामद किये जायेगें। फ़िलहाल प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शमीम अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद विदेश सउदी अरब भागने की फिराक में था।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान