
हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा वर्ष 2022, 2023 और 2024 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न और युवा विज्ञान रत्न अवार्ड्स घोषित किये गए हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय के महानिदेशक राजीव रतन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने अप्रैल में हरियाणा के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर पुरस्कार विजेताओं के नामों को अंतिम रूप दिया है।
राज्य स्तरीय समारोह में वैज्ञानिकों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा
उन्होंने बताया कि चयन समिति में निदेशालय के प्रशासनिक सचिव और महानिदेशक के अलावा बाहरी विशेषज्ञों के रूप में विभिन्न क्षेत्रों के शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार विजेता शामिल थे। निकट भविष्य में राज्य स्तरीय समारोह में वैज्ञानिकों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक डॉ. अरविन्द कुमार और डॉ. राजकुमार को वर्ष 2022 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई है, जबकि डॉ. विनीत वशिष्ठ और डॉ. विकास को हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 के लिए डॉ. सुदेश कौर खंडूजा को हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।
पुरस्कार उन प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को दिए जाते जिन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया
डॉ. परमवीर सिंह और डॉ. चिराग जैन को हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इसी प्रकार वर्ष 2024 के लिए डॉ. दीपक थंकप्पन और डॉ. अनिर्बन बसु को हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। डॉ. जोगिन्दर सिंह और डॉ. स्वाति सिंह को हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड से पुरस्कृत जायेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा प्रत्येक वर्ष अधिकतम दो विज्ञान रत्न पुरस्कार और दो युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार की योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत,यह पुरस्कार उन प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को दिए जाते है जिन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार 40 वर्ष से अधिक आयु के वैज्ञानिकों के लिए
इसके अलावा जिन्होंने दस साल या उससे अधिक समय तक हरियाणा राज्य में काम किया है और/या शिक्षा प्राप्त की है या उनके पास वैध हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र है। उन्होंने बताया कि हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार 40 वर्ष से अधिक आयु के वैज्ञानिकों के लिए है और युवा पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिकों के लिए है। प्रत्येक विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए पुरस्कार राशि 5.00 लाख रुपये है जबकि प्रत्येक युवा पुरस्कार के लिए पुरस्कार राशि 1.00 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दी जाती है।
related

.webp)
30 व 31 जुलाई को आयोजित होगी HTET की परीक्षा, प्रदेशभर के 673 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,05,377 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
Latest stories

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज के लिए नामित हुआ ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप’...अंतिम घोषणा का इंतजार, लैंडस्केप के बारे में विस्तार से जानें

पड़ोसी मुल्क में भी गूंजती है ‘ॐ नम: शिवाय’ की धुन, यहां भी हैं भगवान शिव के अनेक ऐतिहासिक मंदिर
.webp)
30 व 31 जुलाई को आयोजित होगी HTET की परीक्षा, प्रदेशभर के 673 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,05,377 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा