हरियाणा के जींद में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जुलाना से विधायक और रेसलर विनेश फोगाट पर निशाना साधते हुए कहा है कि विनेश फोगाट के पास फेसबुक पर पोस्ट और ट्वीट डालने के अलावा और कोई काम नहीं है। विनेश के पास करने के लिए और कहने के लिए कुछ बचा नहीं है, इसलिए बस ट्वीट का ही काम है। डॉ. कृष्ण मिड्ढा शहर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार ने चुनाव के दौरान 22 संकल्प लिए थे, जो तकरीबन सभी संकल्प पूरे होने को हैं।
अब ज्यादा समय तक पानी सड़कों पर नहीं ठहरता
उन्होंने कहा कि महिलाओं को 2100 रुपए देने वाली बात है, उसको भी जल्द ही विधानसभा सत्र में पूरा किया जाएगा। जींद में भी विकास पर जोर दिया जा रहा है। बरसाती पानी की निकासी पर काम किया जा रहा है। बारिश के बाद अब ज्यादा समय तक पानी सड़कों पर नहीं ठहरता है। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के रोड शो पर ओलिंपिक मेडलिस्ट और जुलाना से विधायक विनेश फोगाट ने 28 मई को अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
मिड्ढा ने विनेश की इस पोस्ट पर साधा निशाना
इसमें विनेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पहलवान बजरंग पूनिया की पोस्ट को शेयर करते हुए सरकार पर सवाल उठाते हुए इनडायरेक्ट आपत्ति जताई थी। विनेश फोगाट ने शेर-ओ-शायरी के अंदाज में लिखा था कि...लश्कर भी तुम्हारा है, सरदार भी तुम्हारा है तुम झूठ को सच लिख दो, अखबार भी तुम्हारा है हम इसकी शिकायत करते तो कहां करते सरकार तुम्हारी है, गवर्नर भी तुम्हारा है। यह टिप्पणी बृजभूषण शरण सिंह को नाबालिग महिला पहलवान से यौन शोषण के मामले बरी के बाद आयोजित रोड शो के संदर्भ में की गई है।
related
केरल के हालातों पर सैलजा का बड़ा बयान, कहा - पर्यावरण, आजीविका और प्रशासन तीनों मोर्चों पर सरकार फेल
"राघव चड्ढा को 'मुर्गा' बनाकर पीटा गया"– नवीन जयहिंद का केजरीवाल और चड्ढा पर सनसनीखेज खुलासा !!
राहुल गांधी के बयान पर कृषि मंत्री का पलटवार, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना, राहुल को बताया अपरिपक्व
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना