हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डीएससी, ओएससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस जैसे प्रमाण पत्र बनाने को लेकर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी योग्य व्यक्ति को प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सीएम ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर पात्रता प्रमाण पत्र मिले। उन्होंने कहा कि डीएससी, ओएससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस जैसे प्रमाण पत्र समय पर प्राप्त हो इसके लिए निर्देश पहले से दें रखे हैं।
लगभग 28,830 डुप्लीकेट आवेदन भी प्राप्त हुए
मुख्यमंत्री ने सभी जिला सूचना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत किया जाए ताकि प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को और अधिक तेज़, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके। अब तक के आंकड़े के बारे में विभाग द्वारा बताया गया है कि 28 मई से 3 अप्रैल तक प्रदेश में कुल 1,17,778 प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं, जबकि विभाग को लगभग 28,830 डुप्लीकेट आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएससी यानि कॉमन सर्विस सेंटर स्तर पर ही ऐसे डुप्लीकेट आवेदनों की सक्रिय निगरानी और छंटनी की जाए।
कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के आदेश दिए कि आवेदकों को उनके आवेदन की स्थिति और प्रमाण पत्र से जुड़ी सभी जानकारी समय-समय पर सीएससी के माध्यम से मिलती रहे, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी पात्र लाभार्थी का सर्टिफिकेट लंबित न रहे और इस दिशा में प्रशासनिक कार्यवाही में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
related
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
ग्रीन पानीपत मिशन को नई उड़ान, 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, मंत्री विपुल गोयल बोले- उद्योगपति आय का 2 % पर्यावरण संरक्षण पर करें खर्च
मुख्यमंत्री से रूस के राजदूत ने की मुलाकात : आईटी, ऑटोमोबाइल, एग्रो-प्रोसेंसिंग और तकनीकी सहयोग पर दिया जोर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक