खनन एवं भूगर्भ विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने कहा कि खनन विभाग से संबंधित जितने भी मामले विभिन्न अदालतों में लंबित हैं उन्हें जल्द से जल्द पैरवी कर निपटाया जाए। इन सभी मुकदमों की एक सूची तैयार करें और उन्हें इन पर समय-समय पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट भी तैयार करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि खनन विभाग के सभी अधिकारी अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कार्य करें। लगातार पेट्रोलिंग करें और अगर कहीं पर भी अवैध रूप से खनन हो रहा है तो तुरंत कार्रवाई करें।
कहीं निशानदेही को लेकर दिक्कत आती है तो अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि...
पांडुरंग मंगलवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में खनन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्देश दे रहे थे। मीटिंग में उन्होंने प्रदेश में चल रही सभी खनन साइटों की क्रमशः समीक्षा की और खनन अधिकारियों से कहा कि अगर कहीं निशानदेही को लेकर दिक्कत आती है तो अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मामले का समाधान करे।
खनन कंपनियों पर बकाया राशि की भी तुरंत रिकवरी करने के लिए निर्देश दिए
पांडुरंग ने कहा कि अभी खनन विभाग से संबंधित मामले विभिन्न अदालतों में लंबित हैं। ऐसे में प्रत्येक मामले में समय से पैरवी कर इनका निपटारा करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने विभाग के विभिन्न खनन कंपनियों पर बकाया राशि की भी तुरंत रिकवरी करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिकवरी सैल प्रत्येक रिकवरी के लिए प्रयास करें ताकि समय पर रिकवरी हो और निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जा सके। मीटिंग में विभाग के अतिरिक्त निदेशक महेंद्र पाल, स्टेट माइनिंग इंजीनियर डा. माधवी गुप्ता, स्टेट जियोलॉजिस्ट दीपक कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
related
खुलेंगे इतिहास के पन्ने : बीते कल को सहेजने की तैयारी, हरियाणा में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की बड़ी पहल
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?