हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की घोषणा के अनुरूप, राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए एक नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत उन्हें होम-स्टे (Home Stay) की निःशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने घरों के कमरों को गेस्ट हाउस के रूप में किराए पर देकर अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने में सक्षम बनाना है।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2025 थी, जिसे बढ़ाकर अब 6 जून 2025
इस योजना को युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा सरकार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए गौरव गौतम, राज्य मंत्री, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग ने बताया कि पहले यह योजना केवल पंचकूला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों के युवाओं के लिए लागू थी, लेकिन अब इसे पूरे हरियाणा राज्य के 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए विस्तारित किया गया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2025 थी, जिसे बढ़ाकर अब 6 जून 2025 कर दिया गया है।
युवाओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील
यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निःशुल्क होगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा अपने घरों में उपलब्ध अतिरिक्त कमरों का उपयोग होम-स्टे सुविधा के रूप में कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार 6 जून, 2025 तक अपने संबंधित जिला नोडल आई.टी.आई. में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रपत्र और नियम व शर्तें विभाग की वेबसाइट www.itiharyana.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। गौरव गौतम ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विजन "आत्मनिर्भर युवा - आत्मनिर्भर हरियाणा" को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने राज्य के युवाओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
related
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
ग्रीन पानीपत मिशन को नई उड़ान, 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, मंत्री विपुल गोयल बोले- उद्योगपति आय का 2 % पर्यावरण संरक्षण पर करें खर्च
मुख्यमंत्री से रूस के राजदूत ने की मुलाकात : आईटी, ऑटोमोबाइल, एग्रो-प्रोसेंसिंग और तकनीकी सहयोग पर दिया जोर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक