रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर रविवार,15 जून को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवनिर्मित जेल परिसर का उद्घाटन करने के साथ ही राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में धन्यवाद रैली-उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री समारोह में रेवाड़ी जिला के लिए करोड़ों रूपए की विकास योजनाओं की सौगात देने के साथ ही समारोह में अनेक जनहितकारी घोषणाएं करते हुए रेवाड़ी जिला के विकास में हरियाणा सरकार की ओर से उल्लेखनीय भागीदारी निभाएंगे।
महिलाओं के लिए बैठने की अलग व्यवस्था होगी
समारोह के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने संबंधित अधिकारियों के साथ समारोह स्थल का दौरान किया और व्यवस्था प्रबंधन देखे। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने महिलाओं के लिए बैठने की अलग-अलग व्यवस्था होगी। इसके अलावा मंच के ठीक सामने मीडिया गैलरी बनाई गई है। उन्होंने स्पष्टद्द किया कि समारोह स्थल के आसपास ड्रोन उड़ाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंच के करीब अलग से वीआईपी पार्किंग बनाई गई है।
सभी लोगों को जांच के बाद प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी
उन्होंने कहा कि आम जन को अपने वाहन खड़े करने में दिक्कत ना हो, इसके लिए पार्किंग स्थल को विभिन्न सेक्टर में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि पांडाल के अंदर सभी लोगों को जांच के बाद प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। समारोह स्थल का जायजा लेते हुए बताया कि रेवाड़ी विस क्षेत्र की धन्यवाद रैली-उद्घाटन व शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित करते हुए जनसेवा को समर्पित करोड़ों रूपए की विकास योजनाओं का तोहफा देंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ.अरविंद कुमार शर्मा सहित अन्य विधायकगण व गणमान्य व्यक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बेहतर प्रबंधन किए जा रहे
उन्होंने बताया कि समारोह स्थल पर आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बेहतर प्रबंधन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य मंच जहां विशिष्टजनों के बैठने की व्यवस्था रहेगी वहीं सांस्कृतिक मंच भी समारोह स्थल पर तैयार किया गया है। समारोह में पद्मश्री अवार्डी महाबीर गुड्डू अपनी सांस्कृतिक टीम के साथ समारोह में आने वाले लोगों को हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व रेवाड़ी के विकास को समर्पित कार्यों का उल्लेख हरियाणा लोक शैली में सांस्कृतिक मंच से करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने समारोह स्थल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समारोह स्थल के साथ ही पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था की जा रही है।
मुख्य मंच पर केवल चुनिंदा व्यक्तियों को ही बैठने की अनुमति होगी
उन्होंने बताया कि मुख्य मंच पर केवल चुनिंदा व्यक्तियों को ही बैठने की अनुमति होगी, इसके लिए सूची प्रशासनिक स्तर पर तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सभी विभाग अपने दायित्व संजीदगी के साथ निभाएं और समय रहते सभी कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मंच के सामने डी में रंगोली बनाई जाएगी तथा यहां आकर्षक पौधों वाले गमले रखवाए जाएंगे। रैली स्थल पर पुरूष व इस अवसर पर डीएमसी राहुल मोदी, प्रशिक्षु आईएएस रूहानी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह, एसडीएम बावल उदय सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, विनोद शंकर, डा.रविंद्र, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान सहित उपस्थित रहे।
related
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
ग्रीन पानीपत मिशन को नई उड़ान, 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, मंत्री विपुल गोयल बोले- उद्योगपति आय का 2 % पर्यावरण संरक्षण पर करें खर्च
मुख्यमंत्री से रूस के राजदूत ने की मुलाकात : आईटी, ऑटोमोबाइल, एग्रो-प्रोसेंसिंग और तकनीकी सहयोग पर दिया जोर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान