हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्रोफेसर (भूगोल) भर्ती परीक्षा विवाद में है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि 8 जून 2025 को आयोजित इस परीक्षा में बिहार लोक सेवा आयोग की 29 अप्रैल 2025 को हुई परीक्षा के कई प्रश्नों को हूबहू दोहराया गया हैं। परीक्षार्थियों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा के बाद जब BPSC पुरानी प्रश्नपत्रों से तुलना की, तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि भूगोल विषय से संबंधित लगभग दो दर्जन प्रश्न पहले ही बिहार की परीक्षा में पूछे जा चुके थे।
प्रश्न पत्र बनाने में कोई गंभीरता नहीं बरती गई
कई प्रश्न तो एक जैसे थे, जिनमें विकल्प तक नहीं बदले गए थे। एक अभ्यर्थी ने कहा कि हमने इस प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी में महीने लगाए, लेकिन आयोग की लापरवाही ने मेहनत पर पानी फेर दिया। ऐसा प्रतीत होता है जैसे प्रश्न पत्र बनाने में कोई गंभीरता नहीं बरती गई। मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप परीक्षार्थियों ने इसे केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि उनके मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के रूप में देखा है।
वर्तमान परीक्षा को रद्द कर, एक नई परीक्षा निष्पक्ष ढंग से आयोजित की जाए
उनका कहना है कि प्रश्न दोहराने से कुछ अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ मिला, जिससे निष्पक्ष प्रतियोगिता की भावना आहत हुई। जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग परीक्षार्थियों ने आयोग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए, प्रश्नपत्र तैयार करने संलग्न विशेषज्ञों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, वर्तमान परीक्षा को रद्द कर, एक नई परीक्षा निष्पक्ष ढंग से आयोजित की जाए, और भविष्य में प्रश्न पत्र निर्माण की प्रक्रिया को पारदर्शी और स्वायत्त बनाया जाए।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान