यमुनानगर एसपी सुरेंद्र भौरिया ने जिले के युवाओं को गंभीर चेतावनी देते हुए कहा कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर, हरियाणा के गांवों के युवाओं को छोटे लालच देकर खतरनाक अपराधों में धकेल रहे हैं। एसपी ने कहा कि युवाओं को जल्द ही यह समझना होगा कि जुर्म का रास्ता बहुत छोटा होता है, जिसका अंत या तो जेल में होता है या एनकाउंटर में। रोमिल वोहरा इसका ताजा उदाहरण है..।।
न तो उन्हें विदेश भेजा जाता, न ही पूरा भुगतान किया जाता
यमुनानगर पुलिस द्वारा हालिया घटनाओं के विश्लेषण में खुलासा हुआ है कि विदेशी नेटवर्क से जुड़े गैंगस्टर जैसे सूर्यप्रताप, नोनी राणा और सन्नी सलेमपुर, गांव के युवाओं को छोटे-मोटे लालच देकर खतरनाक अपराधों में शामिल कर रहे हैं। यह गैंग युवाओं को वादा करते हैं कि उन्हें विदेश भेजा जाएगा और जीवन संवारने का मौका मिलेगा, जबकि असल में ये युवक अवैध हथियारों की डिलीवरी, फिरौती वसूली और ट्रांसपोर्ट जैसी आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि ऐसे युवाओं को अक्सर सिर्फ 5 से 10 हजार रुपये देकर संगीन वारदातों में झोंक दिया जाता है, और न तो उन्हें विदेश भेजा जाता है, न ही पूरा भुगतान किया जाता है।
थोड़े से लालच में जीवन को बर्बाद करना कोई समझदारी नहीं
एसपी भौरिया ने बताया कि पुलिस टीम गांव-गांव जाकर युवाओं से संवाद कर रही है और उन्हें अपराध के दुष्परिणाम समझा रही है। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से भी सहयोग मांगा कि समाज में इस संदेश को फैलाया जाए कि थोड़े से लालच में जीवन को बर्बाद करना कोई समझदारी नहीं है।
शराब कारोबारियों की मांग पर गन लाइसेंस और पुलिस सुरक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाई
पुलिस ने हाल ही में शराब कारोबारियों की मांग पर गन लाइसेंस और पुलिस सुरक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इसके बावजूद शराब कारोबारियों ने ताजा बिडिंग में भागीदारी से दूरी बना ली है। एसपी भौरिया ने कहा कि इसके पीछे अन्य सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक कारण भी हो सकते हैं, जिन्हें पुलिस गंभीरता से देख रही है। साथ ही अवैध शराब बिक्री पर पुलिस ने लगातार शिकंजा कसा है और पिछले तीन दिनों में 10 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
अपराध का रास्ता छोटा होता, लेकिन भविष्य उससे कहीं लंबा
एसपी भौरिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि जो युवा इस रास्ते पर फंसते हैं, उनके अपराध की औसत उम्र छह से सात महीने की होती है। रोमिल वोहरा की कहानी इसी सच्चाई का सबसे ताजा उदाहरण है, जिसने जुर्म की दुनिया में तेजी से कदम रखा और एनकाउंटर में मारा गया। युवाओं को चाहिए कि वे ये समझें कि अपराध का रास्ता छोटा होता है और भविष्य उससे कहीं लंबा।
17 युवाओं गैंगस्टर गिरोहों ने झूठे वादों और तात्कालिक पैसों के लालच में फंसाया
पुलिस ने ऐसे 17 युवाओं की पहचान की है, जो हाल ही में अपराध के संपर्क में आए हैं और जिनका पहले कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। इनमें बिलासपुर और छप्पर गांवों के युवा सबसे ज्यादा हैं। पुलिस का मानना है कि इन युवाओं को भी गैंगस्टर गिरोहों ने झूठे वादों और तात्कालिक पैसों के लालच में फंसाया है। एसपी ने परिजनों से अपील की कि वे समय रहते अपने बच्चों को अपराध के इस रास्ते से वापस लाएं।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?