हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पत्रकार वार्ता में कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कोलकाता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि जिस राज्य की मुख्यमंत्री महिला हो और उसके प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित ना हो। श्री विज ने इशारा करते हुए कहा कि इस प्रकार के मामले पहले भी आते रहे हैं और इस तरह के मामले बिना सरकारी शह के नहीं हो सकते।
अधिक प्रदूषण करने वाली गाड़ियों पर रोक लगाने के लिए सरकार धीरे-धीरे कदम उठा रही
वहीं दिल्ली में 15 साल तक पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल के वाहनों को पेट्रोल पंप पर तेल नहीं मिलने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मानकों से अधिक प्रदूषण करने वाली गाड़ियों पर रोक लगाने के लिए सरकार धीरे-धीरे कदम उठा रही है जिसके तहत अभी दिल्ली में ही वाहनों पर रोक लगाई है।
इस विज ने बताया कि परिवहन विभाग की ऐप में हर वाहन की आयु, टैक्स भरने की जानकारी इत्यादि का डाटा होता है, जिसके तहत यह पता चलता है कि वाहन कितना पुराना है, टैक्स दिया या नहीं दिया है, और वाहन कब खरीदा गया। इस संबंध में जब पेट्रोल पंप पर कैमरे में उस वाहन की फोटो आएगी तो अपने आप पता चल जाएगा कि अमुक वाहन मापदंड तय करता है या नहीं।
रेलवे ने प्रति किलोमीटर दो पैसे किराए में बढ़ोतरी की
भारतीय रेलवे ने प्रति किलोमीटर दो पैसे किराए में बढ़ोतरी की है जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कई वर्षों के बाद रेलवे का किराया बढ़ाया गया है जोकि मामूली वृद्धि है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि इन बीते वर्षों में महंगाई दर में वृद्धि हुई है उसके अनुसार तुलना की जाए तो रेलवे के किराए में मामूली वृद्धि है।
related
हरियाणा में किसानों पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, प्रदेश के 25,67,467 किसानों पर कुल 60,816 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया
हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सैलजा ने जताई चिंता, बोलीं- केंद्र पर केवल 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ से अधिक का नया कर्ज बढ़ा
सैलजा बोलीं- कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता समानता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम