loader
The Haryana Story | हरियाणा में झमाझम बरसेंगे बादल, तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

हरियाणा में झमाझम बरसेंगे बादल, तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

दक्षिण-पश्चिम मानसून के 2 जून से 4 जून 2025 तक इस क्षेत्र में और तेज होने की उम्मीद

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के कई हिस्सों में आने वाले तीन दिनों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 2 जून से 4 जून 2025 तक इस क्षेत्र में और तेज होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का पूवार्नुमान लगाया है। 1 जुलाई को भिवानी, पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी, जींद, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और सोनीपत समेत हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई, जबकि अंबाला और करनाल जिलों में बादल छाए रहे।

बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत, सरकारी आवास के बाहर भारी जलभराव

इस बीच, हिसार में बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी झुलस गया। मृतक की पहचान बिहार के रानीगंज निवासी 32 वर्षीय जीवन कुमार के रूप में हुई है। उनके साथी अजय को जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चरखी दादरी के डीसी मुनीश शर्मा और एसपी अर्श वर्मा के सरकारी आवास के बाहर भारी जलभराव हो गया, जिसके बाद उनके आवास में पानी घुस गया। 

हरियाणा के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने हरियाणा के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में भारी बारिश की संभावना है। पूवार्नुमान के अनुसार झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और कैथल में गरज/बिजली/अचानक तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी और जमशेदपुर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। 

2-3 जुलाई को बारिश होने की संभावना

इसके अलावा, 2 जुलाई को भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 75-100% बारिश की भविष्यवाणी की गई है। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और हिसार में 50-75% बारिश होने की संभावना है, और सिरसा और फतेहाबाद में 25 50% बारिश होने की संभावना है। इसी तरह, झज्जर, रेवाडी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 3 जुलाई को 75-100% बारिश होने की संभावना है।

4 जुलाई को कुछ जिलों में 50-75%, कुछ जिलों में 25-50% बारिश होने की संभावना

पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में 50-75% बारिश होने की संभावना है, और सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 25-50% बारिश होने की संभावना है। साथ ही 4 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 50-75% बारिश होने की संभावना है, और जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 25-50% बारिश होने की संभावना है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×