हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गांव हैबतपुर थाना निगदु, जिला करनाल में राजेश कुमार नामक एक युवक की खेत में बिजली का करंट लगने से मृत्यु होने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीओ सहित छह कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश जारी किए। कार्रवाई मोहित एसडीओ, सुनिल जेई, दीपक, अजीत, सत्यवान और विकास लाईनमैन के खिलाफ की गई है।
खेत में जो तारें नीचे लटकी हुई हैं उन्हें ठीक करने के लिए कई बार शिकायत की थी
इस संबंध में आज चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि गांव हैबतपुर के राजेश कुमार नामक एक युवक की खेत में बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई है। इस संबंध में दिनांक 6 जुलाई, 2025 को थाना निगदू में मोहित एसडीओ, सुनिल जेई, दीपक, अजीत, सत्यवान और विकास लाईनमैन के विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है, जिसमें शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने बताया है कि खेत में जो तारें नीचे लटकी हुई हैं उन्हें ठीक करने के लिए एसडीओ, जेई और लाइनमैन को मृतक और प्रदीप कुमार ने कई बार शिकायत की थी।
संबंधित कर्मचारियों ने तार को ऊंचा नहीं किया
परन्तु इस बारे उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिस कारण राजेश कुमार की खेत में बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि खेत में तार टूटने के मामले में तार लगभग 5 फिट ही ऊंची थी और संबंधित कर्मचारियों ने तार को ऊंचा नहीं किया। जिस कारण किसान सुबह खेत में गया और उसकी तार से टकराकर मृत्यु हो गई, जोकि ये बहुत बड़ी लापरवाही है। इसलिए इस मामले में तुरंत प्रभाव से इन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना