हरियाणा में जींद जिले के जुलाना के गांव पौली में लूट की एक बहुत बड़ी वारदात का खुलासा हुआ है, बता दें कि इस लूट मामले में कोई और नहीं बल्कि जानकार की शामिल पाए गए। जानकारी मुताबिक जुलाना के गांव पौली में गत दिनों एक ज्वैलर्स के साथ हुई मारपीट और गहने लूटने की वारदात को दिया गया था। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि लूट की वारदात की साजिश में दुकान पर काम करने वाला कारीगर और ज्वैलर्स के जानकार भी शामिल हैं।
आरोपियों ने उससे सोने व चांदी के गहने छीन लिए
बता दें कि सात जुलाई को जींद के विकास नगर निवासी ज्वैलर्स अनिल रोहतक के सर्राफा बाजार से करीब 5 किलोग्राम चांदी और आधा किलोग्राम सोने के गहने लेकेर जींद की ओर जा रहा था, लेकिन जैसे ही अनिल पौली गांव के पास पहुंचा तो कुछ बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके साथ ही आरोपियों ने उससे सोने व चांदी के गहने छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गए। अनिल ने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर
इस बीच पुलिस ने जुलाना निवासी हरिओम उर्फ रवि, सुमित व बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी जतिन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं लूट में एक अन्य आरोपी अभी फरार है। वहीं उक्त मामले की जानकारी देते हुए जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया, ताकि लूट गए गहनों को बरामद किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस वारदात में दुकान पर काम करने वाले कारीगर के अलावा दो ज्वैलर के परिचित भी साजिश में शामिल हैं। पुलिस जल्द ही फरार आरोपी को भी काबू करेगी।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक