हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने अपने विधानसभा क्षेत्र ग्रेटर फरीदाबाद (तिगांव क्षेत्र) में हो रहे विकास कार्यों का दौरा कर उनकी वास्तविक स्थिति का पता किया। मंत्री ने यहां बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन केंद्र के निर्माण की भी जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारी एवं ठेकेदार को जरूरी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि यह इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं प्रसिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा।
इसमें 2200, 1000 और 350 लोगों की क्षमता के 3 अलग-अलग हॉल होंगे
मंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि यहां बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य का जायजा लिया। यहां चल रहे कार्य की सामग्री और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नागर ने बताया कि यह सेंटर करीब 427 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है जो कि दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर बनेगा। इसमें 2200, 1000 और 350 लोगों की क्षमता के 3 अलग-अलग हॉल होंगे। जिसमें विभिन्न प्रकार के आयोजन हो सकेंगे। इस केंद्र पर बच्चों के लिए गेमिंग सेंटर भी बनाया जाएगा। वहीं करीब 1000 कार की पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।
ग्रेटर फरीदाबाद की तरफ बड़े उद्यमियों का रुख होगा
राज्य मंत्री नागर ने कहा कि इस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के बन जाने के बाद ग्रेटर फरीदाबाद की तरफ बड़े उद्यमियों का रुख होगा, जिसका लाभ हमारे क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कन्वेंशन सेंटर पर आने वाले समय में बड़े एकेडमिक्स और इंस्टीट्यूशनल कार्यक्रम होंगे। जिससे लोगों की कनेक्टिविटी फरीदाबाद के साथ जुड़ेगी। नागर ने कहा कि उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया है और व्यवस्थाओं के बारे में जरूरी निर्देश भी अधिकारी और ठेकेदार को दिए गए हैं।
related
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
ग्रीन पानीपत मिशन को नई उड़ान, 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, मंत्री विपुल गोयल बोले- उद्योगपति आय का 2 % पर्यावरण संरक्षण पर करें खर्च
मुख्यमंत्री से रूस के राजदूत ने की मुलाकात : आईटी, ऑटोमोबाइल, एग्रो-प्रोसेंसिंग और तकनीकी सहयोग पर दिया जोर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान