भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा देश के सबसे पिछड़े जिलों और ब्लॉकों में 6 प्रमुख संकेतकों के माध्यम से समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए विकासशील भारत के मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए आरंभ किए गए सम्पूर्णता अभियान में हरियाणा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। हरियाणा सरकार के योजना विभाग द्वारा इस संबंध में 1 अगस्त, 2025 को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे
इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। राज्य सरकार की प्रभावी रणनीतियों और स्थानीय प्रशासन की मेहनत से आकांक्षी जिला नूंह ने 2 संकेतकों शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रदर्शन किया है जिनमें माध्यमिक विद्यालयों में बिजली की 100% उपलब्धता, शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक माह के भीतर विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों की समय पर आपूर्ति पूर्णता उपलब्ध करवाना है। इसके अलावा, राज्य के 5 आकांक्षी खंडों ने शत-प्रतिशत मृदा स्वास्थ्य कार्ड सृजित किए हैं। इन खंडों में भिवानी जिले का बहल, लोहारू तथा चरखी-दादरी जिले का बाढड़ा, नूंह जिले का नूंह, पुन्हाना, हथीन और रेवाड़ी जिले का नाहड़ ब्लॉकों को आकांक्षी खंड के रूप में चिन्हित किया गया है।
यह अभियान 1 अगस्त से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा
इस दिन मुख्यमंत्री सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 1 अगस्त से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा, जिसका लक्ष्य गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, टीबी रोगियों को समुचित और पूर्ण उपचार, बच्चों का समय पर टीकाकरण, स्कूली छात्रों के प्रदर्शन में सुधार, प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना शामिल है। सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह विकास की दिशा में हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली का प्रतिबिंब है। यह मंच देश की आकांक्षी जिलों/खंडों को प्रोत्साहित करने और विकसित भारत-2047 के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगा।
related
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
ग्रीन पानीपत मिशन को नई उड़ान, 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, मंत्री विपुल गोयल बोले- उद्योगपति आय का 2 % पर्यावरण संरक्षण पर करें खर्च
मुख्यमंत्री से रूस के राजदूत ने की मुलाकात : आईटी, ऑटोमोबाइल, एग्रो-प्रोसेंसिंग और तकनीकी सहयोग पर दिया जोर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक