हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्षमती सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा की माटी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं। इस माटी पर होनहार खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से तमाम खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिसके चलते आज हरियाणा के खिलाड़ियों ने हर अंतरराष्ट्रीय खेल में पदकों की झड़ी लगा दी है। दुनिया में हरियाणा का नाम खेलों के रूप में जाना जाता है।
युवा नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर खेलों की तरफ आगे बढ़े
उपाध्यक्ष सुमन सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र में खेल विभाग की तरफ से आयोजित खेल सामान वितरण समारोह में बोल रही थी। इससे पहले उपाध्यक्ष ने गांव बींट, बीड पिपली, धनौरा जाटान, बोदला ग्राम पंचायत को खेलों का सामान वितरित किया और 111 गांवों के सरपंचों और प्रतिनिधियों को 45 लाख रुपए की लागत से 11 खेलों का सामान उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने लाडवा विधानसभा के खेल सामान हासिल करने वाले 111 सरंपचों और प्रतिनिधियों का बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन-रात लाडवा हलका के विकास कार्यों को लेकर कार्य करते हैं। उनका विजन है कि लाडवा हलके का युवा नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर खेलों की तरफ आगे बढ़े।
खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी
उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से निर्मित धनौरा जाटान के खेल स्टेडियम का उदघाटन किया है। इस खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सरकार का प्रयास है कि गांवों स्तर पर खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाए और ग्रामीण आंचल की खेल प्रतिभाएं सामने आएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त हरियाणा का निर्माण करते हुए सरकार ने खेलों के क्षेत्रों में उल्लेखनीय और सराहनीय कार्य किए हैं।
इसे केवल मनोरंजन का साधन ना समझा जाए
सरकार की सोच है कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। इसे केवल मनोरंजन का साधन ना समझा जाए। खेल से ही मनुष्य के जीवन में अनुशासन की भावना पैदा होती है। उपाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की माटी में तैयार हुए पहलवान, कबड्डी, हॉकी, कुश्ती के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार की सोच है कि प्रदेश के विकास के लिए युवाओं का स्वस्थ होना जरूरी है। यह युवा तभी स्वस्थ रहेंगे जब खेलों के साथ जुड़ेंगे।
related
हरियाणा की 'जलपरी' का वर्ल्ड रिकॉर्ड: काम्या भारद्वाज ने तोड़ा सालों पुराना विश्व रिकॉर्ड
हरियाणा की पहचान केवल खेती तक सीमित नहीं,यह प्रदेश देश को बेहतरीन खिलाड़ी देने के लिए भी जाना जाता : कृष्ण लाल पंवार
पानीपत के गांव मच्छरौली की 'बहू' ने 14वीं सीनियर नेशनल महिला-पुरुष पैरा सीटिंग वालीबॉल चैंपियनशिप-2026 में जीता स्वर्ण पदक
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना