हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के खेल परिसर में आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। इस आयोजन में स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्षा मल्लिका नड्डा भी विशेष रूप से मौजूद रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगियों और प्रदेशवासियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। साथ ही इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई एवं खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।
हरियाणा में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक विशेष स्टेडियम बनाया जाएगा
सीएम इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों से लगभग 500 से अधिक खिलाड़ी, कोच और सहयोगी भाग ले रहे हैं, जो खेलों के माध्यम से समावेशिता, सशक्तिकरण और सामाजिक समानता का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरियाणा में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक विशेष स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों के रहने के लिए आवासीय सुविधा भी होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने निजी कोष से स्पेशल ओलंपिक भारत को ₹31 लाख देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भी अपनी ओर से ₹21 लाख की सहायता देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने MDU में एक नए बालिका खेल छात्रावास (Girls' Sports Hostel) की आधारशिला भी रखी।
यह चैंपियनशिप केवल पदक जीतने के लिए नहीं, बल्कि मानव जज्बे और आत्मविश्वास का उत्सव
इस आयोजन के दौरान 13 विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बौद्धिक और विकासात्मक अक्षमता वाले व्यक्तियों के लिए एक वैश्विक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से समावेशिता, सशक्तिकरण और सामाजिक समानता को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री के साथ खेल मंत्री गौरव गौतम, स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्षा डॉ. मल्लिका नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चैंपियनशिप केवल पदक जीतने के लिए नहीं, बल्कि मानव जज्बे और आत्मविश्वास का उत्सव है।
खेल विभाग का बजट भी बढ़ा करके दो गुना से ज्यादा किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं बल्कि प्रशिक्षण, सहभागिता, आत्मविश्वास और आजीवन विकास का महत्व दिया जाता है। इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में 28 खिलाड़ियों ने 33 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। हरियाणा में दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण, खेलों के विकास और समावेशी नीतियों के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए पिछले 11 वर्षों में 989 करोड़ खर्च किए गए। खेल विभाग का बजट भी बढ़ा करके दो गुना से ज्यादा किया। प्रदेश के 16 हजार 418 पदक विजेताओं को सरकार ने 679 करोड रुपए के नगद पुरस्कार दिए। इस मौके पर सीएम ने स्पेशल ओलंपिक भारत समिति का इस आयोजन के लिए धन्यवाद किया। हरियाणा में आवास सहित दिव्यांग स्टेडियम बनाने का काम किया जाएगा।
related
बहरीन में 22 अक्टूबर से एशियन यूथ गेम्स : भारत की 21 खेलों में होगी चुनौती, 223 भारतीय खिलाड़ियों में से 32 खिलाड़ी हरियाणा से
हरियाणा की 'इन तीन बहनों' का नाम एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, मंत्री राव राव नरबीर सिंह ने दी शुभकामनाएं