loader
The Haryana Story | क्रिकेट की दुनिया में छाया म्हारे हरियाणा का छोरा, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया

क्रिकेट की दुनिया में छाया म्हारे हरियाणा का छोरा, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया

कनिष्क चौहान ने महज 20 गेंदों पर 37 रनों की तूफानी पारी खेली

हरियाणा वैसे को पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान रखता है, लेकिन खेल के मैदान में भी हरियाणा की देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी अपनी ही पहचान है। हाल में ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के सामने 412 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था। इस ऐतिहासिक स्कोर में हरियाणा के झज्जर जिले के होनहार बल्लेबाज कनिष्क चौहान का अहम योगदान रहा। 8वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कनिष्क चौहान ने महज 20 गेंदों पर 37 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के अंतिम ओवरों में कनिष्क ने जबरदस्त आक्रमण करते हुए तीन चौके और एक छक्का जड़ा, जिससे भारतीय टीम का स्कोर 400 के पार पहुंच सका।

हरियाणा जैसा कोई नहीं

कनिष्क चौहान की इस तेजतर्रार बल्लेबाजी ने न केवल दर्शकों का दिल जीत लिया, बल्कि फाइनल जैसे दबाव भरे मुकाबले में उनकी मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास को भी दशार्या। झज्जर के इस युवा खिलाड़ी की पारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।भारत की इस शानदार बल्लेबाजी के बाद अब इंग्लैंड के सामने खिताब जीतने के लिए 412 रन का कठिन लक्ष्य है। झज्जर समेत पूरे हरियाणा में कनिष्क चौहान की इस पारी को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है। इसीलिए कहते हैं कि हरियाणा जैसा कोई नहीं। यहां के खिलाड़ी हो या फिर जवान हर कोई पूरी दुनिया में अपनी अलग ही छाप छोड़ते हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

बता दें कनिष्क चौहान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ यह शानदार पारी खेली। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 411/9 का विशाल स्कोर बनाया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। 

कनिष्क चौहान की पारी की मुख्य विशेषताएं

तूफानी बल्लेबाजी: कनिष्क ने महज 20 गेंदों पर 37 रनों की नाबाद पारी खेली। अंतिम ओवरों का प्रहार: उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। मैच के अंतिम ओवर में उन्होंने जेम्स मिंटो के खिलाफ 18 रन बटोरे। उनकी इस पारी ने भारत को 400 के आंकड़े के पार पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बल्लेबाजी के अलावा, उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 8.2 ओवर में 63 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। 

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' में भी शामिल किया

मैच का संक्षिप्त विवरण (U19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल) भारत का कुल स्कोर 411/9 (50 ओवर), मुख्य स्कोरर वैभव सूर्यवंशी (175), आयुष म्हात्रे (53), कनिष्क चौहान (37), इंग्लैंड का स्कोर 311/10 (40.2 ओवर) नतीजा ये रहा कि भरत 100 रनों से जीता और छठी बार खिताब अपने नाम किया। कनिष्क चौहान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' में भी शामिल किया गया है। वे घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेलते हैं और आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम का हिस्सा हैं।

Join The Conversation Opens in a new tab
×