loader
The Haryana Story | बहरीन में 22 अक्टूबर से एशियन यूथ गेम्स : भारत की 21 खेलों में होगी चुनौती, 223 भारतीय खिलाड़ियों में से 32 खिलाड़ी हरियाणा से

बहरीन में 22 अक्टूबर से एशियन यूथ गेम्स : भारत की 21 खेलों में होगी चुनौती, 223 भारतीय खिलाड़ियों में से 32 खिलाड़ी हरियाणा से

बहरीन में 22 से 31 अक्टूबर तक होने वाले तीसरा एशियन यूथ गेम्स में भारत की चुनौती 21 खेलों में होगी। देश को हरियाणा से इस बार भी काफी उम्मीदें हैं

बहरीन में 22 से 31 अक्टूबर तक होने वाले तीसरा एशियन यूथ गेम्स में भारत की चुनौती 21 खेलों में होगी। देश को हरियाणा से इस बार भी काफी उम्मीदें हैं। इन खेलों के लिए 223 भारतीय खिलाड़ियों में से 32 खिलाड़ी हरियाणा से चुने गए हैं। यह सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि प्रदेश के खेल तंत्र की ताकत का प्रमाण है। यही नहीं, कोचिंग और नेतृत्व स्तर पर भी हरियाणा ने अपना दबदबा कायम रखा है।

भारत का दल संतुलित और प्रतिभाशाली

भारतीय कुश्ती टीम की जिम्मेदारी हिसार के प्रदीप खेरियां, जबकि कबड्डी टीम के कोच की जिम्मेदारी पूर्व कप्तान दीपक निवास हुड़ा के कंधों पर है। ओलिंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त 'दल प्रमुख' होंगे। योगेश्वर दत्त ने कहा, 'एशियन युवा खेलों के लिए भारत का दल संतुलित और प्रतिभाशाली है। मुझे विश्वास है कि इन खिलाड़ियों में से कई 2036 ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे इसलिए पदक जीतने की ज्यादा संभावना यूथ गेम्स में भारत ने 2009 में 25 पदक जीते, जबकि 2013 में यह संख्या घटकर 14 तक सीमित हो गई। 

खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी बेहद मजबूत

अब इस बार शामिल कुश्ती, कबड्डी, पंचक सलाट व मिक्स मार्शल आर्ट जैसे खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी बेहद मजबूत हैं, जिसका लाभ देश को मिलेगा। पूर्व में ये सभी खेल इसमें शामिल नहीं थे। हरियाणा की सब-जूनियर विश्व चैम्पियन रचना भी कुश्ती में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, मुक्केबाजी दल में ज्यादातर वे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल ही में एशियन अंडर-17 चैम्पियनशिप में मेडल जीते हैं। 

गेम्स से जुड़ीं वो बातें जो जानना जरूरी

लड़कियों ने बढ़ाया भारत का मान : इस बार चयन में लड़कियों ने बाजी मारी है। भारतीय दल में लड़कियों की संख्या 120, जबकि लड़के 103 हैं। एथलेटिक्स, हैंडबॉल और बास्केटबॉल में लड़कियों ने खास प्रभाव दिखाया है। 

सात नए खेलों में दिखेगा नया जोश : एशियन यूथ गेम्स में रोमांच नए रंग में नजर आएगा। पहली बार ऊंट दौड़, कबड्डी, मिक्स मार्शल आर्ट्स, कुश्ती, बॉलीबॉल, मुरेथाई और पंचक सलाट जैसे खेलों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। 

12 साल बाद एशियन यूथ गेम्स की वापसी

2009 (सिंगापुर): भारत ने 8 स्वर्ण, 7 रजत और 10 कांस्य समेत कुल 25 पदक जीते और तालिका में छठे स्थान पर रहा।

2013 (नानजिंग, चीन): भारत ने 3 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य समेत कुल 14 पदक हासिल कर 10वां स्थान पाया।

हरियाणा का प्रतिनिधित्व

खिलाड़ी               संख्या

कुश्ती                    5

हैंडबॉल                 3  

कुराश                   2

कबड्डी                  5

मुक्केबाजी            3

एथलेटिक्स            9

जूडो                    1

बीच फ्री स्टाइल     2

ताईक्वांडो             2

Join The Conversation Opens in a new tab
×