गृह मंत्रालय के आदेश पर प्रदेश भर में दंगा संभावित क्षेत्रों में अपराध की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। ताकि आवश्यकता पड़ने पर स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में पानीपत रिफाइनरी क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स की एक टुकड़ी पहुंची है। रैपिड एक्शन फोर्स और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च निकाला।
दंगों व अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली जाएगी
इस दौरान पैदल मार्च करके आमजन से भी मुलाकात कर रही है। गृह मंत्रालय की ओर से निर्धारित प्रारूप में इनपुट जुटाया जाएगा। इस दौरान पूर्व में घटित हुए दंगों व अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा आमजन से भविष्य में संभावित दंगों के बारे में व अन्य गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और आमजन में सामजस्य स्थापित करना है। जिससे कि भविष्य की सभावित चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सके। इस दौरान यह भी देखा जाएगा कि संभावित दंगा क्षेत्र में पहुंचने के लिए दिल्ली से आने में टीम को कितना समय लगेगा।
अधिकारियों एवं नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी राय एवं सुझाव भी लिए गए
रिफाइनरी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सहायक कमांडेंट शमीठा लाल मीणा ने बताया कि टीम संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर आमजन से मुलाकात कर रही है, तथा गृह मंत्रालय के निर्धारित प्रारूप में इनपुट संकलित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व में हुए दंगों एवं अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी ली जा रही है। कार्यक्रम के दूसरे दिन टीम ने थाना सदर क्षेत्र का दौरा किया और वहां की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार सहित स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी राय एवं सुझाव भी लिए गए।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?