महेंद्रगढ़ उपमंडल के मालड़ा सराय निवासी करीब 29 वर्षीय भारतीय सेना के जवान की माल खाने में हथियारों की सफाई करते समय गोली चलने से मौत हो गई। शहीद का बृहस्पतिवार देर शाम महेंद्रगढ़ में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व एक जुलूस भी शहर में निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। जवान की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके कोई संतान नहीं हुई। सेना की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर जवान को अंतिम विदाई दी।
अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए
गांव मालड़ा सराय के शहर महेंद्रगढ़ की सरस्वती कॉलोनी निवासी शहीद आशीष कुमार जो की 165 आरटी रेजिमेंट गुजरात में तैनात था। बीते कल मालखाने में हथियारों की सफाई करते समय अचानक गोली चल गई। गोली आशीष के लगी। जिससे वह बेहोश हो गया। सेना के अन्य जवानों ने उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद आज गुरुवार को देर शाम शहीद आशीष का पार्थिव शरीर उनके घर पर लाया गया।
चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि
आज 9 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री हिसार कैंट की टुकड़ी सूबेदार राजकुमार व 16 जवानों द्वारा सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। यहां पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जुलूस निकाल, भारत माता की जय बोलते हुए आशीष को सलामी दी। शहीद आशीष के चचेरे भाई मनोज कुमार ने मुखाग्नि दी।
दो साल पहले हुई थी शादी
शहीद आशीष की दो साल पहले गांव नांगल हरनाथ में शादी हुई थी। आशीष शर्मा के एक बहन है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पार्थिव शरीर पहुंचने पर घर में हाहाकार मच गया। शहीद आशीष का व शाम के करीब छह बजे बॉयज कॉलेज के पास पहुंचा। जहां से सैकड़ों मोटरसाइकिल हाथ में लेकर आशीष शर्मा अमर रहे अमर रहे के नारे लगाते हुए सरस्वती कॉलोनी में पहुंचे।
यहां से गुजरी शहीद की अंतिम यात्रा
उसके बाद शहीद की यात्रा देवीलाल पार्क से होते हुए अंबेडकर चौक बालाजी चौक आजाद चौक, 11 हटा बाजार, मोहल्ला नथुवाला, मौकों का बंगड़ी से होते हुए मोदाश्रम में पहुंची। जहां पर सलामी दी गई और तिरंगा शहीद आशीष शर्मा के ताऊ ओमप्रकाश को दिया गया।
चाचा जुड़े हुए सामाजिक संस्थाओं से
जवान आशीष के चाचा शहर की आदर्श रामलीला के सक्रिय सदस्य हैं। वहीं उनके दूसरे चाचा ओमप्रकाश भी सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहते हैं। जिसके कारण शहर की अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के लोग भी काफी संख्या में आशीष को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
ये लोग रहे मौजूद
अंतिम यात्रा में नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव के पीआरओ राजेश यादव, रमेश सैनी अध्यक्ष नगर पालिका, राजेंद्र शर्मा कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष, ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश वैद, यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र उर्फ बंटी व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नमन आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक