शिक्षा विभाग ने अब सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमराें के निरीक्षण करने की आदेश दिए है। मुख्यालय के आदेश के बाद जिला स्तर पर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों ने पत्र भेजते हुए प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरों का समय समय पर निरीक्षण करने के लिए कहा है। हालांकि अधिकतर सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए नहीं है। शहरी क्षेत्र में कैमरे लगे हुए पाए जा सकते है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी नहीं है। यदि सीसीटीवी लगे भी है तो वह खुले मैदान व बरामदे आदि में लगे हुए है।
सीसीटीवी कैमरे की जांच करके मुख्यालय में रिपोर्ट भेजी जाएगी
स्कूल के बाहर भी एक दो कैमरा लगा हुआ देखा जा सकता है। हालांकि प्राइवेट स्कूलों में सी.सी.टी.वी. स्वयं अपने स्तर पर सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं फिर भी कुछ स्कूलों में कैमरे वर्किंग में नहीं पाए जा सकते। भिवानी में प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की मौत के मामले में एक कॉलेज के कैमरे बंद पाए जाने की बात कही गई थी इसके बाद ही शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है। अब समय-समय पर सीसीटीवी कैमरे की जांच करके मुख्यालय में रिपोर्ट भेजी जाएगी।
प्रिंसिपल व अन्य अध्यापकों पर भी छेड़छाड़ के आरोप लगते रहे है....
गौरतलब है कि कई बार सरकारी व प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल व अन्य अध्यापकों पर भी छेड़छाड़ के आरोप लगते रहे है। ऐसे में सी.सी.टी.वी. लगे होने से इस प्रकार के आरोप से बचा जा सकता है। यदि सभी कमरों में कैमरे लगे हो तथा प्रिंसिपल व स्टाफ के रूम में भी कैमरे लगे हो तो किसी प्रकार से आरोप से बचा जा सकता है। इसी प्रकार शिक्षा विभाग व अधिकारियों को स्कूल में पढ़ाई के कार्य व समय पर स्टाफ के आने के बारे में जानकारी लेनी है तो सी.सी.टी.वी. की निगरानी में जांच की जा सकती है।
....इसलिए शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया
सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की निरीक्षण रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजने के साथ-साथ है अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तचर विभाग हरियाणा पंचकूला को भी भेजी जाएगी। भिवानी जैसी व अन्य इस प्रकार की घटनाएं होने के बाद पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान उठाते है। इसलिए शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने भी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजते हुए सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण का रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।
सभी सी.सी.टी.वी. की रिकॉर्डिंग भी सही होनी चाहिए
सुभाष चंद्र भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत ने कहा हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए लिखा गया है। सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल संचालकों को इसकी पालना करनी चाहिए। वहीं सभी सी.सी.टी.वी. की रिकॉर्डिंग भी सही होनी चाहिए।
related
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
ग्रीन पानीपत मिशन को नई उड़ान, 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, मंत्री विपुल गोयल बोले- उद्योगपति आय का 2 % पर्यावरण संरक्षण पर करें खर्च
मुख्यमंत्री से रूस के राजदूत ने की मुलाकात : आईटी, ऑटोमोबाइल, एग्रो-प्रोसेंसिंग और तकनीकी सहयोग पर दिया जोर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक