पानीपत शहर में एक चौंकाने वाली चिकित्सीय घटना सामने आई है, जिसने लोगों को दंत चिकित्सा की सावधानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सेक्टर-12 निवासी मुकेश नारंग रूट कैनाल कराने के लिए एक डेंटिस्ट के पास गए थे। इलाज के दौरान उनके मुंह में इस्तेमाल की जाने वाली एक सुई गलती से गिर गई, जिससे परिजनों और चिकित्सकों में हडक़ंप मच गया। घटना के बाद डेंटिस्ट तत्काल उन्हें पानीपत के एक बड़े अस्पताल लेकर गए।
वहां एक्स-रे सहित कई तरह की जांच की गई, लेकिन किसी भी रिपोर्ट में सुई का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद और अधिक सटीकता के लिए पानीपत के एक नामी सेंटर से भी जांच कराई गई, मगर वहां भी सुई का कोई सुराग नहीं मिला। मुकेश नारंग के मामा सरदार फतेह सिंह ने हार नहीं मानी और जांच की रिपोर्ट व लिंक रोहतक के एक प्राइवेट अस्पताल में भेजी। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ध्यानपूर्वक जांच कर छाती व अन्य हिस्सों में सुई की मौजूदगी की पुष्टि की। हैरानी की बात यह रही कि तब तक मरीज को किसी प्रकार की पीड़ा या तकलीफ महसूस नहीं हुई थी।
पुष्टि मिलने के बाद सरदार फतेह सिंह तुरंत अपने भांजे को लेकर रोहतक पहुंचे। वहां सूक्ष्म उपकरणों की मदद से सुई को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान डॉक्टरों ने अत्यधिक सावधानी बरती। अंतत: सुई बाहर निकलते ही मरीज व परिजनों ने राहत की सांस ली। इस घटना ने दंत चिकित्सा में लापरवाही के गंभीर खतरों की ओर इशारा किया है। चिकित्सकों का मानना है कि ऐसे मामलों में तुरंत उच्च स्तरीय जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह लेना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान