loader
The Haryana Story | गूगल बॉय 29 सितम्बर को इंग्लैंड के लिए होंगे रवाना, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से करेंगे मास्टर ऑफ फिजिक्स, कॉस्मोलॉजी पर करेंगे रिसर्च

गूगल बॉय 29 सितम्बर को इंग्लैंड के लिए होंगे रवाना, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से करेंगे मास्टर ऑफ फिजिक्स, कॉस्मोलॉजी पर करेंगे रिसर्च

कौटिल्य पंडित इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ फिजिक्स की पढ़ाई करने के लिए जाने वाले हैं उनकी इस उपलब्धि को लेकर अब उनको बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता भी बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं

भारत के गूगल बॉय कौटिल्य पंडित किसी परिचय का मोहताज नहीं है हाल ही में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कौटिल्य पंडित इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ फिजिक्स की पढ़ाई करने के लिए जाने वाले हैं उनकी इस उपलब्धि को लेकर अब उनको बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता भी बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ फिजिक्स की पढ़ाई करेंगे। वहां वह एआई फॉर ह्यूमैनिटी, डार्क मैटर, प्लाज्मा फिजिक्स और ब्रह्मांड विज्ञान यानी कॉस्मोलॉजी पर रिसर्च करेंगे।

कौटिल्य 29 सितंबर को भारत से रवाना होंगे

अक्टूबर से शुरू होनी वाली इस पढ़ाई के लिए कौटिल्य 29 सितंबर को भारत से रवाना होंगे। इस उपलब्धि से पहले करनाल के घरौंडा में उनके आशीर्वाद अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। घरौंडा में आयोजित समारोह में पहुंचे बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा ने कहा कि जब उन्होंने सुना कि कौटिल्य ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने जा रहा है, तो इससे बड़ी खुशी उनके लिए कुछ नहीं थी। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगा जैसे मेरा अपना बच्चा ऑक्सफोर्ड में पढ़ने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पता चला कि 14 सितंबर को कौटिल्य का आशीर्वाद समारोह है, तो मैंने तय किया कि मुझे आशीर्वाद देने जरूर जाना है।

आने वाले समय में भी देश का गौरव बढ़ाएगा कौटिल्य

आज यह बच्चा सिर्फ हरियाणा का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रहा है और हमें विश्वास है कि यह ऑक्सफोर्ड से भी आगे जाएगा। आशीर्वाद अलंकरण समारोह में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र राठौर, नवीन जयहिंद, हरियाणा शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि सहित राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी के साथ साथ शिक्षाविद मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि कौटिल्य ने जिस तरह बचपन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, उसी तरह वह आने वाले समय में भी देश का गौरव बढ़ाएगा।

Join The Conversation Opens in a new tab
×