अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) करनाल मंडल, करनाल डॉ एम. रवि किरण आईपीएस शुक्रवार को पानीपत पहुंचे। इस दौरान पुलिस लाइन स्थित जुडिशियल मालखाना में रखी एनडीपीएस एक्ट मामलों में बरामद केस प्रॉपर्टी उनके द्वारा चेक करने उपरांत सील की गई। पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि पानीपत पुलिस द्वारा 67 मामलों में बरामद किया गया नशा जिसमें गांजा, चरस, हेरोइन, स्मैक, चूरा पोस्त, अफीम व इंजेक्शन शामिल है, को नष्ट किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
मुख्य मालखाना कक्ष के लॉक को एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण द्वारा सील कर दिया गया
जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मडंल, करनाल एडीजीपी डॉ एम. रवि किरण द्वारा पुलिस लाइन स्थित जुडिशियल मालखाना की जांच की गई है। इस दौरान मालखाने में सुरक्षित रखे गए माल मुकदमें का रजिस्टर में अंकित मद अनुसार मिलान किया गया। उक्त एनडीपीएस के सभी मामले माननीय न्यायालय में विचाराधीन चल रहे है। इनके नमूने सुरक्षित रखने उपरांत माल मुकदमा को नियमानुसार कार्रवाई दौरान नष्ट किया जाना है जांच प्रक्रिया उपरांत मुख्य मालखाना कक्ष के लॉक को एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण द्वारा सील कर दिया गया।
नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया के तहत उक्त अफीम नीमच भेजी जाएगी
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि उक्त नशे को ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा आगामी दिनों करनाल के गांव बजीदा जाटान स्थित वेस्टेज फैक्ट्री में शीघ्र ही नियमानुसार कार्रवाई अंतर्गत नष्ट किया जाना है। इनमें एनडीपीएस एक्ट के 13 मामलों में अफीम जब्त की गई है, इसकी भी जांच कर सील लगाई गई। नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया के तहत उक्त अफीम नीमच भेजी जाएगी। इस दौरान डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान, लाइन ऑफिसर इंस्पेक्टर सत्यवान, एडीजीपी रीडर एसआई सुभाष, एसपी रीडर एएसआई सुभाष, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल, मालखाना इंचार्ज एएसआई जावेद व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक