हरियाणा के जींद जिले के गांव अमरहेडी में एक मकान में आग लगने से अंदर सो रहे सरकारी अध्यापक की जिंदा जलने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में अध्यापक का शव जलने के कारण बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है। घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है।
पूरे कमरे में आग फैलने के कारण राजकुमार इसमें झुलस गया
जानकारी के अनुसार मूल रूप से जुलाना के जैजैवंती गांव का राजकुमार (50) सरकारी अध्यापक लगा हुआ था। वर्तमान में वह जींद शहर के साथ लगते अमरेहड़ी गांव में मकान लेकर सात-आठ साल से यहीं पर रह रहा था। राजकुमार खेड़ा खेमावती गांव के सरकारी स्कूल में अध्यापक तौर पर तैनात था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को राजकुमार अपने कमरे में सो रहा था। अलसुबह मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पूरे कमरे में आग फैलने के कारण राजकुमार इसमें झुलस गया और जलने के कारण राजकुमार की मौत हो गई।
राजकुमार आठवीं से 12वीं तक के स्कूल में पढ़ाता था
आसपास के लोगों को मकान में आग लगी देखी तो फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक राजकुमार की जलने से मौत हो चुकी थी। राजकुमार की पत्नी भिवानी में नर्स है और वहां ड्यूटी के चलते वह सप्ताह-10 दिन में राजकुमार के पास आती थी। राजकुमार को एक बेटा भी है, जो बाहर रहता है। राजकुमार आठवीं से 12वीं तक के स्कूल में पढ़ाता था।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक