हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज सन् 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के निर्माण कार्य का जायजा लिया और शहीद स्मारक का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को कार्य जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए। लगभग 600 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे स्मारक की विभिन्न आर्ट गैलरियों में मंत्री अनिल विज ने निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति रिपोर्ट जानी। कई गैलरियों में निर्माण कार्य की उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि कलाकारों ने उच्च किस्म की कला का प्रदर्शन करते हुए यहां कलाकारी का ऐसा परिदृश्य प्रस्तुत किया जोकि 1857 के इतिहास को जीवंत कर रहा है।
मंत्री अनिल विज ने समर्पित शहीद स्मारक के निर्माण कार्य का जायजा लिया
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज सन् 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के निर्माण कार्य का जायजा लिया और शहीद स्मारक का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को कार्य जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए। लगभग 600 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे स्मारक की विभिन्न आर्ट गैलरियों में मंत्री अनिल विज ने निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति रिपोर्ट जानी। कई गैलरियों में निर्माण कार्य की उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि कलाकारों ने उच्च किस्म की कला का प्रदर्शन करते हुए यहां कलाकारी का ऐसा परिदृश्य प्रस्तुत किया जोकि 1857 के इतिहास को जीवंत कर रहा है।
विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पुतलों की प्रशंसा की
उन्होंने कहा कि जहां-जहां गैलरियों में कार्य पूरा हो रहा है वहां मशीनों के माध्यम से सफाई कराई जाए। निरीक्षण के दौरान मंत्री अनिल विज ने स्मारक में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पुतलों की प्रशंसा की व कारीगरों से बातचीत करते हुए उनका उत्साह भी बढ़ाया। गौरतलब है कि स्मारक की विभिन्न गैलरियों में सन् 1857 के परिदृश्य को प्रदर्शित किया जा रहा है और उस समय के सैनिकों की वेशभूषा, आजादी की लड़ाई लड़ने वाले भारतीयों की वेशभूषा, बंदूकों व अन्य को प्रदर्शित किया जा रहा है।
दर्शकों के लिए लगने वाली टिकट के काउंटर की व्यवस्था पर अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शहीद स्मारक में दर्शकों के लिए लगने वाली टिकट के काउंटर की व्यवस्था पर अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग टिकट व्यवस्था के बजाए केवल एक टिकट स्मारक में आने वाले लोगों के लिए लगाई जाए। उन्होंने टिकट काउंटर का स्थान भी तय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने स्मारक के विभिन्न क्षेत्रों में बागवानी कार्य को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि जहां-जहां खाली स्थान है वहां लैंड स्केपिंग करते हुए पौधे लगाए जाए। उन्होंने पहले से ही लगे विभिन्न किस्म के पॉम, रुद्राक्ष एवं अन्य बागवानी कार्य की प्रशंसा की तथा जहां और पौधे लगाए जाने है उस कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मारक के पिछली ओर भी जल्द लैंड स्केपिंग के कार्य को पूरा किया जाए।
अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
शहीद स्मारक में निरीक्षण के उपरांत ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ड्रोन वीडियो प्रेजेंटेशन भी देखी। उन्होंने यहां प्रदर्शित किए जाने वाले इतिहास में विभिन्न पहलुओं, ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन, स्मारक में बन रही विभिन्न 23 गैलरियों का कार्य जल्द पूरा करने, ओपन एयर थियेटर में प्रोजेक्टर शो, स्मारक को आय के मामले में आत्मनिर्भर बनाना आदि पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रितेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
related
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
ग्रीन पानीपत मिशन को नई उड़ान, 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, मंत्री विपुल गोयल बोले- उद्योगपति आय का 2 % पर्यावरण संरक्षण पर करें खर्च
मुख्यमंत्री से रूस के राजदूत ने की मुलाकात : आईटी, ऑटोमोबाइल, एग्रो-प्रोसेंसिंग और तकनीकी सहयोग पर दिया जोर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान