महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने मामले में आरोपी महिला यू-ट्यूबर सहित चार आरोपियों को थाना सदर पुलिस ने सोमवार को सिठाना गांव के अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव भालसी निवासी अमनदीप उर्फ अमन, गांव डाचर करनाल हाल सेक्टर-6 पानीपत निवासी अश्वनी, गांव कासनी झज्जर निवासी मोनू व पत्रकार किरण के रूप में हुई है। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि पूछताछ में चारों आरोपियों ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में चारों आरोपियों ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा
महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने मामले में आरोपी महिला यू-ट्यूबर सहित चार आरोपियों को थाना सदर पुलिस ने सोमवार को सिठाना गांव के अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव भालसी निवासी अमनदीप उर्फ अमन, गांव डाचर करनाल हाल सेक्टर-6 पानीपत निवासी अश्वनी, गांव कासनी झज्जर निवासी मोनू व पत्रकार किरण के रूप में हुई है। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि पूछताछ में चारों आरोपियों ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया
आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार व मोबाइल बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद महिला सहित चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। थाना सदर में पानीपत की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 3 दिन पहले रिफाइनरी रोड के जंगल में लकड़ी लेने के लिए आई थी। वहा आस पास के गांवों की काफी महिलाएं लकड़ी व घास फूस लेने के लिए आती है। इसी दौरान किरण नाम की औरत जो अपने आप को पत्रकार बता रही थी एक गाड़ी में तीन लड़कों को लेकर आई। लड़के अपने नाम अमन, अश्वनी व मास्टर संदीप बता रहे थे।
जबरदस्ती गाड़ी में डालकर जंगल में ले गए
किरण ने उससे कहा यहा गंदे काम करती हो उसे उक्त तीनों लड़कों के साथ संबंध बनाने होंगे। मना करने पर उसको जबरदस्ती गाड़ी में डालकर जंगल में ले गए और मारपीट कर तीनों लड़कों ने उसके साथ बारी बारी गलत काम किया। पत्रकार किरण गाड़ी से थोड़ी दूरी पर डंडा लेकर पहरा दे रही थी। किरण ने उसको धमकी दी कि उसकी वीडियो बना ली है, इसके बारे किसी को बताया तो वीडियों को मीडिया पर चलाकर बदमाम कर देगी। तीनों लड़कों ने भी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला का मेडिकल कराकर उसके ब्यान दर्ज करवा आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी
तभी चार/पांच औरतें जंगल में लकड़ी लेने के लिए आ गई, आरोपी उन्हें देखकर गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। उसने यह बात उक्त औरतों को भी बताई थी। महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में बीएनएस की धारा 115(2), 70(1), 140(3), 61(2), 351(3) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार को महिला का मेडिकल कराकर उसके ब्यान दर्ज करवा आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम