loader
The Haryana Story | सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोले - सड़क से संसद तक हर वर्ग की लड़ाई लड़ेंगे, जनभावना चोरी करके भाजपा सत्ता में आई

सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोले - सड़क से संसद तक हर वर्ग की लड़ाई लड़ेंगे, जनभावना चोरी करके भाजपा सत्ता में आई

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इसराना में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की, कांग्रेस रामायण से प्रेरणा लेकर सच्चाई व संघर्ष के रास्ते पर चल रही

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इसराना में रामायण के रचयिता भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण ग्रंथ में धर्म, मर्यादा, सच्चाई को परिभाषित करने का काम किया। रामायण से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। कांग्रेस भी रामायण से प्रेरणा लेकर सच्चाई व संघर्ष के रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के अनुयायियों ने सदैव कांग्रेस का साथ दिया।

हरियाणा में चुनाव में जबरदस्त धांधली हुई  

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में विधानसभा चुनाव में लोगों ने कोई कमी नहीं छोड़ी थी। हरियाणा में पिछले 15 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा मत प्रतिशत 2024 में मिला। मात्र आधा प्रतिशत यानी 22 हजार वोटों के अंतर से प्रदेश में सरकार बनाई गयी। हरियाणा में चुनाव में जबरदस्त धांधली हुई, क्योंकि जो कांग्रेस बैलट वोट में करीब 75 सीटों पर आगे थी वो मशीन खुलते ही पीछे कैसे हो गई।

कांग्रेस पार्टी ने पिछले साल लोकसभा में 1984 के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मत प्रतिशत अर्जित किया। जनता ने अब तक का सबसे बड़ा विपक्ष चुना। जनभावना हरियाणा में बदलाव करने की थी, लेकिन भाजपा ने जनभावना को चुराने का काम किया। वोट फॉर नोट की चोट मारकर बीजेपी सत्ता में आई है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में भाजपा के अहंकार पर नकेल डालने का काम करेगी और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। लोगों के अधिकारों का हनन हुआ तो हम सड़क से संसद तक हर वर्ग की लड़ाई लड़ेंगे। 

सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने का ऐलान

दीपेन्द्र हुड्डा ने प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने का ऐलान किया। हरियाणा में लोग इस बार कांग्रेस की सरकार बना कर विकास के रास्ते पर प्रदेश आगे ले जाना चाहते थे। लोग चाहते थे कि बदलाव हो और हरियाणा के नौजवानों को पक्की नौकरी, किसानों को एमएसपी गारंटी मिले। लेकिन बीजेपी ने चुनाव आयोग से मिलीभगत करके साम, दाम, दंड, भेद यंत्र मंत्र तंत्र का प्रयोग किया। नायब सैनी जी ने चुनाव के एक दिन पहले कहा कि सारी व्यवस्थाएं कर ली है भाजपा की सरकार बनेगी। इन्होंने बयान दिया कि विपक्ष खत्म हो गया लेकिन जनता ने मजबूत विपक्ष का चयन किया। जनभावना को मैनेज करके सरकार बनायी गयी। 

भाजपा ने जनता को नकार दिया, इन्हें जनता दिख नहीं रही

सत्ता मिलने के साथ ही भाजपा में अहंकार भी काबिज हो गया। भाजपा ने जनता को नकार दिया, इन्हें जनता दिख नहीं रही है। बीजेपी ने चुनाव के समय कहा हर महिला को 2100 रुपये देंगे, लेकिन सत्ता मिलने के बाद अब शर्तें लगा दी। इस कारण सारी महिलाओं को 2100 नहीं मिलेगा। इसी तरह बीजेपी ने चुनाव से पहले हरियाणा में 75% लोगों के चुनावी राशन कार्ड बनवाकर लोगों से वोट लूटे और सत्ता मिलने के बाद जिस स्पीड से राशन कार्ड बनाए थे, उससे तेज स्पीड से सरकार राशन कार्ड कटवाए जा रहे हैं। आश्चर्य की बात तो ये है कि पात्र लोगों के राशन कार्ड भी गलत मैपिंग करके काटे जा रहे हैं। अब तक करीब 12 लाख राशन कार्ड काट दिये, डीजल-पेट्रोल, बिजली से लेकर टोल तक महंगे कर दिये। 

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक बलबीर बाल्मीकि, पूर्व विधायक सुभाष गाँगोली, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादयान, पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर, दिव्यांशु बुद्धिराजा, सचिन कुंडु, कंवर सिंह छोकर, संजय छोकर, पानीपत ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश मलिक, रोहतक ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवान रंगा, रोहतक शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह केडी, खुशीराम जागलान, धर्मेन्द्र अहलावत, शौर्यवीर कादयान, संजय गर्ग, महाबीर डिडवाती, नीरजा, जसबीर पन्नु, सतपाल बाल्मीकि, राजीव कुहाड़, जिला पार्षद अमित बराना, सुरेन्द्र गोड, जिला पार्षद डॉ जगबीर, बलवान बाल्मीकि, बंसी बाल्मीकि, जितेंद्र ढोंचक, मोहित भण्डारी, विनीत खरब, सतेन्द्र जांगड़ा, सुमित घनघस, दीपक खटकड़, पूर्व सरपंच राम सिंह, लौकी राम प्रजापति, विजय मोर, जिला पार्षद रवि इंदौरा, दलबीर खोखर, सुभाष भाटला, मोनू रावल, राकेश चुघ, बिन्तु मलिक, पुनीत, प्रदीप, सतीश समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×