हरियाणा के समालखा शहर के रेलवे रोड के सामने फ्लाईओवर पर सुबह के समय सड़क हादसे में एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें मांस भरा हुआ था सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी की जांच करने पर मांस मिला। वहीं सूचना पाकर पशुपालन विभाग के डॉक्टर मौके पर पहुंचे और गाड़ी में रखें मांस की जांच करने पर भैंस का करीब 40- 50 किलो पाया गया जिसे सुरक्षित जमीन में दबा दिया गया। इस बारे जांच कर्मी एवं एएसआई पुष्पेंद्र के मुताबिक आज सुबह के समय डायल 112 से सूचना मिली कि शहर के फ्लाईओवर पर हादसे में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी खड़ी हुई है।
जांच की गई तो करीब 40- 50 किलो भैंस का मांस पाया गया
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करते हुए गाड़ी की जांच करने पर मांस मिला, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। जिसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग के डॉक्टर पहुंचे और जांच की गई तो करीब 40- 50 किलो भैंस का मांस पाया गया जिसे सुरक्षित स्थान पर दबा दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हाईवे पुलिस पोस्ट प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर के रेलवे रोड के सामने फ्लाईओवर पर दिल्ली की तरफ जा रही कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर हाइड्रा मशीन से क्षतिग्रस्त कार को हटाकर जीटी सामान्य कराया।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान