हरियाणा के कार्यवाहक डीजीपी ओ.पी. सिंह गुरुवार को करनाल के मधुबन पुलिस अकादमी शहीद स्मारक पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिसकर्मियों के तनाव और पारिवारिक वातावरण पर गंभीर चिंता व्यक्त की। रोहतक में एएसआई और आईजी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए डीजीपी ने कहा कि यह बेहद दुखद स्थिति है, जिसने पूरे पुलिस परिवार को झकझोर दिया है। डीजीपी ओ.पी. सिंह ने कहा कि विभाग अब इस दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
सकारात्मक वातावरण तैयार करने के प्रयास शुरू किए जा रहे
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के मानसिक तनाव को कम करने और उनके परिवारों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने के प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस में करीब 70 हजार कर्मचारी हैं और उनके परिवार भी हमारी जिम्मेदारी हैं। पुलिसकर्मियों का तनाव अक्सर घर तक पहुंच जाता है, इसलिए अब हमारा लक्ष्य है कि उनके लिए ‘लिविंग एनवायरमेंट’ को बेहतर बनाया जाए।” डीजीपी ने बताया कि ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन के इंस्टीट्यूट को और सशक्त किया जाएगा ताकि पुलिसकर्मियों के परिवारों को हर संभव सहयोग मिल सके।
जरूरी है कि हर कर्मचारी मानसिक रूप से मजबूत रहे
उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य चुनौतियों से भरा होता है, इसलिए जरूरी है कि हर कर्मचारी मानसिक रूप से मजबूत रहे। “मुश्किलें आती रहेंगी, लेकिन स्थिति इतनी न बढ़े कि जीवन पर संकट आ जाए। त्योहारों को लेकर भी डीजीपी ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता कभी जश्न मनाती है, तो कभी विरोध दर्ज कराती है — ऐसे में पुलिस की भूमिका भीड़ को नियंत्रित और व्यवस्थित रखने की है। उन्होंने अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाने की बात कहते हुए कहा कि जो लोग ठगी और बदमाशी को धंधा बना चुके हैं, उन्हें जेल तक पहुंचाना पुलिस का काम है।
शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया
हमें अपनी इस सप्लाई चेन को और मजबूत करना होगा। डीजीपी ने मधुबन स्थित शहीदी स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक अरशिन्द्रर चावला, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. राम रवि किरण, डीआईजी (एचएपी) सुरेन्द्र पाल सिंह, आईपीएस मोहित हांडा, करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, एचपीए की पुलिस अधीक्षक पुष्पा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान