राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता खराब होने पर पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीक्यूएम) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के स्टेज-टू को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश जारी किए हैं। डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि जिला पानीपत भी एनसीआर क्षेत्र में शामिल है, अतः ग्रैप-स्टेज टू की पाबंदियां की जिले में प्रभावी ढंग से पालना सुनिश्चित करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से ग्रैप स्टेज-टू और टू के तहत जारी नागरिक चार्टर का पालन करने की अपील की गई है।
आईएमडी और आईआईएम के पूर्वानुमानों तथा दिल्ली के प्रदूषण स्तर की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया
डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग की सब-कमेटी ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और आईआईएम के पूर्वानुमानों तथा दिल्ली के प्रदूषण स्तर की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है। पूर्वानुमानों के अनुसार आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता में और गिरावट की संभावना है। इन परिस्थितियों के मद्देनजर आयोग द्वारा ग्रेप टू की पाबंदियां लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले 14 अक्टूबर को स्टेज-वन लागू किया गया था। अब स्टेज-टू के तहत अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे।
लागू होंगी ये प्रमुख पाबंदियां
ग्रैप के स्टेज- वन और टू के तहत निर्धारित पाबंदियां लागू किए जाएंगे। निर्माण एवं ध्वंस गतिविधियों पर निगरानी और धूल नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू किया जाएगा। सड़क की सफाई और पानी का छिड़काव बढ़ाया जाएगा। कोयला, लकड़ी और अन्य ठोस ईंधनों के उपयोग पर निगरानी रखी जाएगी। कचरा जलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जाएगा और निजी वाहनों के उपयोग को कम करने की अपील की जाएगी।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान