उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर सिटी की थाना कोतवाली पुलिस ने गन्नौर पुलिस के सहयोग से हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट सुनील कुमार पुत्र रामधारी निवासी वार्ड-17, बेडी रोड, गांधी नगर, गन्नौर, जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया है। सुनील, वर्तमान में गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट के रूप में नियुक्त है। स्मरणीय है कि सुनील पर विपिन कुमार निवासी गांव कुटबा जिला मुजफ्फनगर की शिकायत पर थाना कोतवाली में 23 सितंबर सन् 2023 को आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज है।
इस केस में आरोपी सुनील के रिश्तेदार सगे भाइयों सुनील व वीरेंद्र पुत्र सतबीर निवासी गांव आसन जिला जींद, सोहन पुत्र राजेन्द्र निवासी गांव उरलाना खुर्द जिला पानीपत भी आरोपी है। वहीं, मुजफ्फरनगर के न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन एफटीसी प्रथम मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को भगौडा घोषित कर इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश थाना कोतवाली पुलिस को दिए।
इधर, थाना कोतवाली के सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु ने अपनी टीम के साथ भगौडे आरोपियों की गिरफ्तारी को हरियाणा के पानीपत व जींद में दबिश दी, लेकिन आरोपी सुनील व वीरेंद्र और सोहन फरार मिले। जबकि यूपी पुलिस ने गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी कर रहे आरोपी फार्मासिस्ट सुनील कुमार को गन्नौर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। वहीं यूपी पुलिस ने फार्मासिस्ट सुनील कुमार की गिरफ्तारी के संबंध में गन्नौर सामुदायिक चिकित्सा केंद्र व स्वास्थ्य विभाग सोनीपत के सीएमओ को लिखित जानकारी दे दी है।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक