डोंकी से अमेरिका जाने वाले लोग अब खुलकर सामने आ रहे हैं और जिस ट्रैवल एजेंट के द्वारा उनको अमेरिका में डोंकी के जरिए बेचा गया था उनके खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए पुलिस के पास जा रहे हैं। क्योंकि ट्रैवल एजेंट उनको अमेरिका पहुंचने के लिए बताते कुछ है और निकलता कुछ और जिसमें वह बीच में ही कई बार फस जाते हैं या फिर ठगी का शिकार हो जाते हैं। हालांकि आजकल मामले सिर्फ ठगी तक ही नहीं उत्पीड़न के भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक युवक करनाल के कत्लहेडी गांव का रिदम मीडिया के सामने आया है जिसने बताया कि वह अमेरिका जाना चाहता था लेकिन पहुंचा तो जरूर फिर डीपोर्ट करके वापस भारत उसको भेज दिया गया।
डेढ़ महीना वह अलग-अलग देशों से होकर अमेरिका में पहुंचा
रिदम ने बताया कि वह 6 अगस्त 2024 को दिल्ली से हवाई जहाज में अमेरिका के लिए बैठा था। उसने अपनी डेढ़ एकड़ जमीन बेचकर साढ़े 55 लाख रुपए एजेंट को दिए। एजेंट ने कहा था कि आपका बेटा सीधा एक नंबर में अमेरिका जाएगा, लेकिन जो उसने बात कही थी कहानी उसे बिल्कुल अलग थी रिदम ने बताया कि अमेरिका तक जाने में उसे 3 महीने का समय लगा डेढ़ महीने वह जंगल में रहा तो डेढ़ महीना वह अलग-अलग देशों से होकर अमेरिका में पहुंचा।
अब ना ही उसके पास पैसा है और ना ही जमीन
कई बार हालात ऐसे हो जाते थे कि खाने के लिए भी कुछ नहीं मिलता था ना ही उनके पास पैसे होते थे और जो भी डोंकर होते थे वह उनको खाने के लिए कुछ नहीं। देते थे तब वह घर से पैसे मंगवा कर दो वक्त की रोटी खाते थे। 3 महीने के सफर के बाद जब वह अमेरिका की दीवार कूद कर अमेरिका में इंटर हुआ तब उसको वहां की पुलिस के द्वारा कैंप में डाल दिया गया 11 महीने वह कैंप में रहे लेकिन फिर 2 अक्टूबर को अमेरिका के द्वारा उसको डिपोर्ट करके भारत वापस भेज दिया गया। उसने कहा कि उनके पास डेढ़ एकड़ जमीन थी जिसको बेचकर वह है अमेरिका गया था लेकिन अब ना ही उसके पास पैसा है और ना ही जमीन है लेकिन इतना साफ है कि वह अब दो नंबर में कभी भी विदेश नहीं जाना चाहता।
रिदम के पिता ने बताया कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति ने उनको एजेंट से मिलवाया था। जो पानीपत के एक गांव का रहने वाला था साढ़े 55 लाख रुपए अपनी जमीन बेचकर उन्होंने उसको दिए जब बेटा वापस आया तो उन्होंने उनसे बात की और पैसे वापस मांगे तब उन्होंने कहा कि 5-7 लख रुपए अगर लेने हो तो ले सकते हो लेकिन इससे ज्यादा वह नहीं देंगे तुमको जो करना है वह कर लो।
बीच में प्रताड़ित भी हुए और उनके लाखों रुपए बर्बाद हो गए
जिसके चलते उन्होंने 2 दिन पहले पुलिस में इसकी शिकायत दी उन्होंने कहा कि उनके बेटे को डायरेक्ट एक नंबर में अमेरिका भेजने की बात हुई थी लेकिन उसको डोंकी के जरिए विदेश में भेजा गया है। जिसके चलते वह बीच में प्रताड़ित भी हुए और उनके लाखों रुपए बर्बाद हो गए। जिसके चलते आज दोनों पिता पुत्र पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे ताकि उनके मामले में पुलिस संज्ञान लेते हुए एजेंट के ऊपर कार्रवाई करें ताकि उनको उनके पैसे वापस मिल सके।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक