करनाल 29 अक्टूबर को सुबह करीब 4:00 बजे करनाल के अल्फा सिटी में स्थित एक म्यूजिक कंपनी के ऊपर चार बदमाशों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई थी जिसमें करीब 40 राउंड फायर बदमाशों के द्वारा म्यूजिक कंपनी के बाहर किए गए थे। फायरिंग के बाद करनाल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की थी जिसमें पुलिस को अब बड़ी सफलता हासिल लगी है और फायरिंग करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य तीन की पहचान कर ली गई है।
मुख्य साजिशकर्ता दीपक नांदल
करनाल डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस के पास म्यूजिक कंपनी के ऊपर फायरिंग करने का मामला सामने आया था, पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से काम करते हुए रोहतक के एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि फतेह सिंह चहल जो एक प्रोड्यूसर है उसको भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता दीपक नांदल है। फतेह सिंह चहल और दीपक नांदल का इस म्यूजिक कंपनी के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर विवाद चल रहा था कंपनी के द्वारा कुछ पैसे दोनों को दे दिए गए थे, लेकिन कुछ बकाया थे इसका कोर्ट केस भी चल रहा था और पैसे देने का समय निर्धारित किया गया था।
अब इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की भी पहचान की गई
लेकिन दीपक नांदल ने चार शूटर हायर करके म्यूजिक कंपनी के बाहर फायरिंग कराई ताकि वह दबाव बना सके। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा अब इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की भी पहचान की गई है जिन्होंने फायरिंग की थी उनके लिए भी पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा और मामले की अभी गहनता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान म्यूजिक कंपनी और आरोपियों के बीच एग्रीमेंट का एक लेटर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था उस आधार पर ही जांच को आगे बढ़ाया गया था और इसमें अब एक शूटर की गिरफ्तारी हो गई है जो रोहतक का रहने वाला है। शूटर के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज है।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक