करनाल के घरौंडा में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा में जा घुसा। ट्रक ने सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस, एक कार और एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा पानीपत-करनाल टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर या तो सो गया था या फिर नशे में था। अनियंत्रित ट्रक पहले पंजाब रोडवेज की बस से टकराया, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ट्रक ने दो बाइकों को रौंद दिया और फिर एक कार पर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए कार के हिस्सों को काटना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा ट्रक की लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते हुआ
हादसे में मारे गए चार लोगों में दो करनाल के निवासी संजीव कुमार (46) और विशाल (40) थे। संजीव खेल विभाग में कार्यरत थे जबकि विशाल एडीसी ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर था। वहीं कार में सवार दो मृतक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी बलबीर (52) और उनका बेटा बूवन (20) थे, जो दिल्ली से लुधियाना किसी काम से जा रहे थे। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि हादसा ट्रक की लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान