पश्चिम बंगाल में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखा प्रहार किया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार अपने किसी दायित्व का निर्वाह सही तरीके से नहीं कर रही है इसी वजह से वहां क्राइम बढ़ रहा है। सबसे बड़ी बात है कि वहां महिला अपराध सबसे ज्यादा है, महिला मुख्यमंत्री होते हुए यह हाल है। पश्चिम बंगाल में उन लोगों की जनसंख्या ज्यादा है जिनका हमारे देश पर कोई अधिकार नहीं है उन घुसपैठियों की संख्या भी वहां सबसे ज्यादा बताई जा रही है।
अम्बाला छावनी में रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के मध्य अंडरपास बनाने जा रहे हैं क्योंकि बीच में जीटी रोड आती है जिसे क्रॉस करने में दिक्कत होती है। अंडरपास बनाने के लिए हरियाणा सरकार व उत्तर रेलवे ने एनओसी दे दी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी जल्द ही इसका नक्शा तैयार करेगी जिसके बाद निर्माण कार्य के टेंडर लगाकर यहां अंडरपास बनाया जाएगा। इसके बनने से अच्छा रास्ता बनेगा, चूंकि अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन उत्तर भारत का व्यस्ततम रेलवे स्टेशन है इसलिए अंडरपास बनने से यात्रियों को स्टेशन तक आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
वहीं, सन् 2026 नए वर्ष के आगमन पर नई योजनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक जनवरी को भारतीय परंपरा के अनुसार हम इसे नया साल नहीं मानते। यह हमारे देश का नया साल नहीं है, जब हमारे देश का नया साल आएगा उसकी योजना भी बनाएंगे।
related
केरल के हालातों पर सैलजा का बड़ा बयान, कहा - पर्यावरण, आजीविका और प्रशासन तीनों मोर्चों पर सरकार फेल
"राघव चड्ढा को 'मुर्गा' बनाकर पीटा गया"– नवीन जयहिंद का केजरीवाल और चड्ढा पर सनसनीखेज खुलासा !!
राहुल गांधी के बयान पर कृषि मंत्री का पलटवार, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना, राहुल को बताया अपरिपक्व
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना