जयदीप राठी हत्या मामले में गठित पुलिस की एसआईटी टीम ने वीरवार को आरोपी गुरूदर्शन को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया की मामले में पहले 8 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी ने रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस को बताया था उसने व गुरूदर्शन ने जयदीप हत्या कर शव को डिस्पोज ऑफ कर कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत (शाहबाद नलवी से ठोल जाने वाले रोड से गुजर रही) नरवाना ब्रांच नहर में डाल दिया था।
साक्ष्य जुटाने के भरसक प्रयास किये जा रहे
आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी व गुरूदर्शन से रिमांड के दौरान अब एसआईटी एक साथ पूछताछ करेगी। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने के लिए एनडीआरएफ का सहयोग लेकर नरवाना ब्रांच नहर में वीरवार को तीसरे दिन भी सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम द्वारा रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही साक्ष्य जुटाने के भरसक प्रयास किये जा रहे है।
जयदीप राठी का 27 दिसंबर को किया गया था अपहरण
बता दें कि जयदीप राठी हत्याकांड, जो पानीपत के इनेलो (INLD) जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई और नेत्र रोग अधिकारी थे, जयदीप राठी का 27 दिसंबर को अपहरण किया गया था। मुख्य आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी ने उन्हें प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने के बहाने जीरकपुर (पंजाब) बुलाया, जहाँ चलती कार में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि मामले में पहले जेल जा चुके चार आरोपियों बाल जाटान निवासी हरेंद्र राठी, रविंद्र राठी, बाबरपुर मंडी निवासी सुनील शर्मा व एल्डिको सेक्टर 5 निवासी प्रीतम को भी पुलिस जल्द ही प्रोडक्शन वारंट लेकर पूछताछ करेगी।
जमीनी विवाद के कारण रची गई थी साजिश
गौरतलब है कि उक्त मामले में पहले से 8 दिन की रिमांड पर चल रहे एक अन्य आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी ने पूछताछ में बताया कि उसने और गुरुदर्शन ने मिलकर 27 दिसंबर को जयदीप राठी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों के कबूलनामे के अनुसार, उन्होंने हत्या के बाद शव को जला दिया था कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद क्षेत्र में नरवाना ब्रांच नहर में फेंक दिया था। पुलिस अब NDRF और गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है। यह पूरी साजिश बाबरपुर क्षेत्र में एक 2700 वर्ग गज की जमीन के विवाद के कारण रची गई थी। पुलिस अब गुरुदर्शन और जसवंत को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी ताकि हत्या से जुड़े अन्य साक्ष्य और साजिश में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान