करीब 8 दिन पहले शहर की पुरानी गुड मंडी में मिठाई की दुकान पर फायरिंग करने व एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में गुरुवार को सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पीड़ित परिवार से मिले वही पीड़ित परिवार ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा को घटना की आपबीती सुनाई। इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने फोन पर एसपी से घटना को लेकर बातचीत की। वहीं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पकड़े गए अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे एक मिसाल पेश हो सके ताकि अपराधी दोबारा से अपराध करने से पहले कई बार सोचें। बता दें कि यह घटना 6 जनवरी 2026 की रात को हुई, जिसमें तीन बाइक सवार बदमाशों ने राजेंद्र मित्तल की प्रसिद्ध मिठाई दुकान पर चार गोलियां चलाईं, दुकान के शीशे तोड़े और 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही, न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
सामाजिक प्रगति सूचकांक बताता है कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य
सांसद दीपेंद्र ने कहा कि ऐसी वारदातें हरियाणा में लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गई हैं। बदमाश बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं और जनता खौफ के साये में जीने को मजबूर है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, सरकार को अपनी जिम्मेदारी का अहसास ही नहीं है। खुद हरियाणा एसटीएफ ने भी स्वीकार किया है कि राज्य में 88 गैंग सक्रिय हैं। उन्होंने हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि बड़े-बड़े अधिकारी खुद आत्महत्या कर रहे हैं, जबकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह गायब हो चुकी है। मुख्यमंत्री का नाम नायब है, लेकिन व्यवस्था का नाम 'गायब' है। खुद केंद्र सरकार का सामाजिक प्रगति सूचकांक बताता है कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य है।
बदमाशों के डर से व्यापारी हरियाणा से मुंह मोड़ रहे
एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि प्रदेश में रोज 3-4 हत्याएं होती हैं। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि बदमाशों के डर से व्यापारी हरियाणा से मुंह मोड़ रहे हैं और रोजगार सृजन की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। बढ़ती बेरोजगारी के साथ अपराध में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बीजेपी सरकार कानून व्यवस्था के इस जनाजे को खुद कंधा दे रही है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि बदमाशों के डर से व्यापारी हरियाणा से मुंह मोड़ रहे हैं और रोजगार सृजन की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। बढ़ती बेरोजगारी के साथ अपराध में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बीजेपी सरकार कानून व्यवस्था के इस जनाजे को खुद कंधा दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में अपराधी हरियाणा छोड़ यूपी भाग गए थे लेकिन यहां बिल्कुल उल्टा हो रहा है यूपी से बदमाश हरियाणा में बदमाशी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को विधानसभा व लोकसभा में उठाए जाएंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, पूर्व विधायक बलबीर बाल्मीकि, सचिन कुंडू, पूर्व विधायक समालखा धर्म सिंह छौककर के भाई कंवर सिंह छौक्कर किसान कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र मलिक हरियाणा कांग्रेस सोशल मीडिया ब्लॉक समालखा के चेयरमैन साहब सिंह बंसल दलवीर खोखर आदि मौजूद रहे। इससे पहले हाईवे पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व विधायक धर्म सिंह छौककर के कार्यालय पहुंचे यहां पहुंचने पर उनके भाई कंवर सिंह छौंककर अनिल चुलकाना आदि ने जोरदार स्वागत किया।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक