पानीपत शहर की सैनी कॉलोनी निवासी सुनील (39) का शव उसके कमरे में मिला। व्यक्ति की गर्दन किसी दरांत नुमा हथियार से रेती हुई थी। मामला का पता तब चला व्यक्ति की पत्नी चर्च से लौटी। कमरे की अंदर से कुंडी बंद थी और किसी अनहोनी के चलते पत्नी ने परिजनों को सूचित किया और परिजन अंदर पहुंचे। उसके बाद रोशनदान से एक बच्चे को अंदर भेजकर कुंडी खुलवाई गई तो अंदर खुन से लथपथ हालत में व्यक्ति मिला। वहीं पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान सुनील निवासी सैनी कॉलोनी के रूप में हुई हैं।
सुनील का कमरा अंदर से बंद था
वह यहां पर किसी फैक्टरी में काम करता था। मृतक सुनील के छोटे भाई अमन ने बताया कि सुनील अपनी पत्नी और बच्चों से अलग सैनी कॉलोनी में रहता था। उसकी पत्नी की बीमारी के चलते दवाई चल रही थी जिससे वह सप्ताह में दो बार उससे मिलने आती थी। रविवार को उसकी पत्नी चर्च में गई हुई थी और बच्चे ननिहाल में ही थे। दोपहर के समय जब पत्नी उससे मिलने घर पहुंची तो सुनील का कमरा अंदर से बंद था। उसने काफी आवाजें दी, लेकिन सुनील ने दरवाजा नहीं खोला। फोन किया तो फोन नहीं उठाया। बार-बार खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो एक बच्चे को रोशनदान (स्काईलाइट) के जरिए अंदर भेजा गया, जिसने सुनील का खून से लथपथ शव देखा। तब रोशनदान से एक छोटे बच्चे को अंदर भेजकर कुंडी खुलवाई गई तो अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गई।
हत्या या आत्महत्या, उलझा मामला, उठ रहे सवाल
उसने परिजनों को सूचित किया और पुलिस भी मौके पर पहुंची। सुनील की गर्दन किसी तेजधार हथियार (दरांत) से रेती हुई थी और उसके सिर पर भी गहरे घाव के निशान थे। मौके से खून से सनी एक दरांत भी बरामद हुई है। वहीं मृतक के भाई अमन ने बताया कि सुनील दिहाड़ी मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। संभव है कि उसने घर में रखी दरांती से खुद ही गला काटकर आत्महत्या की हो, लेकिन वहीं सवाल उठ रहा है कि अगर हत्या है तो कमरे की कुंडी अंदर से कैसे बंद हुई। कमरे के अंदर अकेला था तो सिर में चोट कैसे लगी ? कमरे में बिजली के बोर्ड टूटे मिले, अनुमान लगाया जा रहा कहीं सुनील ने बचाव में संघर्ष तो नहीं किया ?
पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करेगी
मृतक के शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां परिजनों के ब्यान दर्ज करने के बाद पुलिस ने सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि परिजनों के ब्यानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना