loader
The Haryana Story | कनाडा से आपका भांजा बोला रहा हूं, मुझे 14.50 लाख रुपये की ज़रूरत...उसके बाद जो हुआ !!

कनाडा से आपका भांजा बोला रहा हूं, मुझे 14.50 लाख रुपये की ज़रूरत...उसके बाद जो हुआ !!

डिकाडला निवासी एक व्यक्ति आया ठगों के झांसे में, भांजा बनकर की बात

पैसों ठगने वाले मामले में अब जानकार बनकर पैसे ऐंठने का मामला सामने आने लगा है। पानीपत के एक गांव डिकाडला निवासी एक व्यक्ति से कनाडा गए भांजा बनकर बात की और उससे 10.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगों को और पैसे देने के लिए जब वह पड़ोसी के पास और रुपये देने गया तो पड़ोसी ने उससे फ्रॉड के बारे में बताया और भेजी गई स्लिम नकली पाई गई। तब पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सैल को दी, जिससे साइबर पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कनाडा से आपका भांजा संयम बोल रहा हूँ...

गांव डिकाडला निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 जनवरी को उसके मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर से व्हाटसअप कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि वह कनाडा से आपका भांजा संयम बोल रहा हूँ तथा मुझे 14.50 लाख रुपये की आवश्यकता है जो कि मैंने अपने दोस्त के देने हैं और उसकी पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब है। वहीं पर उसने कहा कि इस बारे में उसके माता पिता से ज़िक्र मत करना। मैं आपके पास 14.20 लाख रुपये भेज दूंगा। आप अपने बैंक खाता की डिटेल्स मेरे पास व्हाट्सएप कर दो। उसके बाद मैंने अपना स्टेट बैंक खाता संख्या की डिटेल्स भेज दी। डिटेल्स भेजने के बाद संयम ने उससे एचएसबीसी बैंक की 14.20 लाख रुपये जमा करने की स्लिप भेज दी।

बीमार व्यक्ति के लिए इलाज के पैसों की आवश्यकता

उसके एक अन्य व्हाट्सएप नंबर से मेरे व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई, जिससे उसकी पत्नी ने रिसीव किया तो कॉल करने वाले कहा कि वह आरबीआई मुम्बई से बोल रहा हैं, और आपको इतने पैसे की क्या आवश्यकता है, तो उसकी पत्नी ने जवाब दिया जानकारी में बीमार व्यक्ति के लिए इलाज के पैसों की आवश्यकता है। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने व्हाटसअप नंबर से कॉल और उसने कहा कि उसकी पत्नी सख्त बीमार है और व्हाटसअप के जरिये अकाउंट नंबर भेजकर कहा कि जो रुपये संयम ने भेजे थे उससे व्हाटसअप किए गए बैंक खाता में ट्रांसफर कर दो। इसके बाद उसने आरटीजीएस के माध्यम से 5.50 लाख रुपये और उसके बाद 12 जनवरी को पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

फ्रॉड करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए

इस दौरान व्हाट्सएप के जरिए बातचीत होती रही। इसके बाद उसने 4.50 लाख रुपये और मांगे तो उसने अपने पड़ोसी से 4.50 लाख रुपये मांगे और संयम द्वारा बैंक की 14.20 लाख रुपये जमा करवाने की भेजी गई स्लिम दिखाई तो उसने कहा कि आपके साथ फ्रॉड हो गया है। जिसके बाद उसने साइबर क्राइम हेल्पलाइन और साइबर थाने में इसकी शिकायत दी है। फ्रॉड करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×